{"_id":"574d837b4f1c1b7c2810a334","slug":"bjp-leader-prem-kumar-dhumal-statement-on-hp-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बदला लेने के लिए सरकार ने ईमानदार अफसरों पर बनाए थे झूठे केस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बदला लेने के लिए सरकार ने ईमानदार अफसरों पर बनाए थे झूठे केस'
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सरकार पर जमकर हमला बोला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ईमानदार अधिकारियों पर झूठे मामले बना रही है।
विज्ञापन
सरकार ने एएन शर्मा, सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व डीजीपी पर झूठे केस बनाए। ये सभी केस अदालत में रद्द हो गए। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस सरकार बताए कि कुछ समय पहले एक मंत्री की सीडी जारी हुई थी, उसे किसने जारी किया?
विज्ञापन
किसने मंत्री का फोन टैप करवाया? अगर सीडी फेक थी तो इसे किसने बनवाया? धूमल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने तीन साल में पांच करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
दो साल में एक करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों से भारत में पूंजी का निवेश बढ़ा है। हिमाचल को भी एनडीए सरकार ने राहत दी है। प्रदेश को 72,600 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
राजस्व घाटे के लिए अनुदान 40,625 करोड़ मिलेगा, जो पहले 7,119 करोड़ रुपये था। मोदी सरकार ने दोबारा हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी टीम को बधाई भी दी।