फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader Prem Kumar Dhumal statement on CM virbhadra singh at Land issue.

मैं पैमाइश कराता तो वीरभद्र की काफी जमीन चली जाती : धूमल

Fri, 15 Apr 2016 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 15 Apr 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
 BJP leader Prem Kumar Dhumal statement on CM virbhadra singh at Land issue.
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने वीरभद्र सिंह की जमीन की पैमाइश कराई होती तो उनकी काफी जमीन चली जाती। वीरभद्र अगर मेरी जमीन की पैमाइश करना चाहते हैं तो उन्हें कोई नहीं रोकेगा।

विज्ञापन


धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह गुस्से में आपा खो बैठते हैं। कहा कि वीरभद्र सरकार तीन साल में हर मोर्च पर असफल रही है। इस सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं। पत्रकारों से बातचीत में धूमल ने कहा कि प्रदेश में एनडीपी की सरकार है।
विज्ञापन


एनडीपी यानी नॉन डेवलपमेंट प्रोग्राम। प्रदेश में सड़कों की हालत दयनीय है। बागवानों को एंटी हेल नेट नहीं मिल रही है। विधानसभा में उठाए सवाल पर सरकार ने जवाब दिया कि तीन सालों में प्रदेश भर में 990 बागवानों को एंटी हेल नेट दिए गए जबकि प्रदेश में हजारों बागवान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिर रहा है। 1100 से ज्यादा स्कूलों में मात्र एक अध्यापक है। उन्होंने कहा कि अगर शैक्षणिक संस्थानों में हिंसा न हो तो छात्र संघ चुनाव करवाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर विधायक विनोद कुमार, प्रदेश भाजपा सचिव एवं मीडिया प्रमुख प्रवीण शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा आदि मौजूद थे।


नहीं होना चाहिए खुद का वेतन बढ़ाने का अधिकार : धूमल  
शुक्रवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत में धूमल ने विधायकों का वेतन बढ़ाने पर कहा कि खुद का वेतन बढ़ाने का अधिकार नहीं होना चाहिए। हमने वेतन बढ़ाने के लिए आयोग गठित करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed