फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Leader Prem Kumar Dhumal statement, BJP will win 60 seats in HP Vidhansabha election.

धूमल का दावा, विधानसभा चुनाव में 60 सीटें जीतेगी भाजपा

Sun, 10 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा) Updated Sun, 10 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Prem Kumar Dhumal statement, BJP will win 60 seats in HP Vidhansabha election.
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा साठ सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को चंबा दौरे के दौरान सिहुंता में कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया।

विज्ञापन


कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होंगे, तभी भाजपा यह इतिहास बना पाएगी। केंद्र ने कई अहम फैसले लिए हैं। इनसे विश्व में भारत की ख्याति बढ़ी है। दूसरी ओर, प्रदेश में कांग्रेस सरकार विकास करवाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


चार साल में प्रदेश के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों की हालत खराब है। कांग्रेस का कार्यकाल शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन सभी मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भटियात से भाजपा विधायक विक्रम जरियाल ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य रोकने में कांग्रेस की भूमिका है। हर क्षेत्र में काम को प्रभावित किया जा रहा है। कांग्रेस नेता बौखला चुके हैं। झूठे आरोप लगाकर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं।


धूमल के कार्यक्रम में नहीं दिखे भूपेंद्र चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यक्रम से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह चौहान ने दूरी बनाए रखी। गौर हो कि भूपेंद्र सिंह चौहान ने जिलाध्यक्ष रहते भटियात से टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी से टिकट न मिलने के बाद आजाद चुनाव में कूद गए थे। विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद वापस पार्टी में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed