फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader Maheshwar singh hits out at cm virbhadra singh

सीएम साबित करें मैं सार्वजनिक तौर मांगूंगा माफी: महेश्वर सिंह

Mon, 12 Dec 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 12 Dec 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Maheshwar singh hits out at cm virbhadra singh

भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार व कुल्लू सदर से विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह सिद्ध करें कि उनका कौन पूर्वज शांघड़ आया था। यदि वह यह सिद्ध कर देते हैं तो मैं सार्वजनिक तौर माफी मांगूंगा और अपने शब्द वापस लूंगा। इतिहास को मत बदलें। कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह मुझे राजा नहीं, रॉय कहते हैं और घटिया समझते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने शांघड़ स्थित आसन रॉय री थड़ पर सीएम के बैठने का स्वागत किया है। कुल्लू के परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत में महेश्वर सिंह ने कहा कि पूर्व में मुझे भी रॉय री थड़ में बैठाया जा चुका है। अब इसे बुशैहर के राजा का आसन बताया जा रहा है। कुछ लोग या तो निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए गुमराह कर रहे हैं या फिर मुख्यमंत्री पूर्वज के शांघड़ आने के बारे में बताएं।
विज्ञापन


सीएम अपनी कुर्सीनामा देख लें। कहा कि देवसंस्कृति को राजनीति में लाने पर खत्म हो जाऊंगा। जब भी सीएम कुल्लू दौरे पर आते हैं तो विवादास्पद काम कर जाते हैं। संभवत: बाद में उन्हें पता चलता है कि वह क्या कर गए। न्यायालय के अधीन मामले में सीएम बार-बार टिप्पणी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम को कहीं का नहीं छोड़ेंगे मकरझंडू

BJP leader Maheshwar singh hits out at cm virbhadra singh

वह अवमानना का केस करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।  नियमों को ताक पर रखकर सीएम माता भीमाकाली मंदिर के चेयरमैन बने हैं और उत्तराधिकारी के लिए भी अधिकार संरक्षित किए हैं। उन्होंने स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसी पर चुटकी लेते हुए कहा कि विधायक प्राथमिकता के तहत हम अपग्रेडेशन लेकर आ रहे हैं और सुपर लोग भूमि पूजन के नाम पर गटका पूजन कर रहे हैं।

कहा कि कुल्लू शहर के समीप बने एक मंदिर की बिजली काटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दोहरी नीति नहीं अपनानी चाहिए। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुए उद्घाटन पर महेश्वर सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह फट्टे वाले सीएम हैं। उन्हें रिमोट से ही उद्घाटन कर देने चाहिए

क्योंकि मौके पर लोग ही नहीं पहुंचते हैं। विधायक ने सीएम के मकरझंडू शब्द पर चुटकी लेते हुए कहा कि सीएम को मकरझंडू कहीं का नहीं छोड़ेंगे। कुल्लू दौरे के दौरान सीएम अप्रत्यक्ष तौर पर कांग्रेसियों के लिए मकरझंडू शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं। जिस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed