फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader madhu sood hits out at mc shimla mayor kusum sadret

इस भाजपा नेत्री ने नगर निगम मेयर की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कहा- शर्म आती है

Fri, 15 Jun 2018 03:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 15 Jun 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
BJP leader madhu sood hits out at mc shimla mayor kusum sadret

नगर निगम की महापौर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। भाजपा पार्षदों का विरोध झेलने के बाद अब प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ने भी सीधे तौर पर महापौर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। नगर निगम की महापौर रह चुकीं मधू सूद शहर में पानी के बाद अब बिगड़ती सफाई व्यवस्था से खासी आहत हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि शिमला में सैहब सोसायटी का गठन कर डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना उनके कार्यकाल में शुरू की गई थी, लेकिन मौजूदा नगर निगम इसे संभाल ही नहीं पाया। सोसायटी की एजीएम (वार्षिक आम सभा) नहीं बुलाई जा रही।
विज्ञापन


बैठक बुला कर सदस्यों से सलाह लेनी चाहिए कि कैसे सोसायटी चलाई जाए? मधू सूद का कहना है कि शहर में सफाई का काम प्राइवेट कंपनी को सौंपने का फैसला मेयर खुद नहीं ले सकतीं। इसे लेकर एजीएम में चर्चा होनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- मेयर सुनने को ही राजी नहीं

BJP leader madhu sood hits out at mc shimla mayor kusum sadret

मेयर चाहतीं तो हमसे भी सलाह ले सकती थीं, लेकिन वह सुनने को ही राजी नहीं हैं। शिमला की इतनी गंदी सूरत कभी नहीं थी, जितनी अब हो गई है। मौजूदा नगर निगम ने शहर को आगे ले जाने की जगह पीछे धकेल दिया है।

शर्म आती है जब दिल्ली से लोग फोन कर पूछते हैं कि शिमला आने लायक है या नहीं, पानी और सफाई का क्या हाल है। मधू सूद ने बताया कि सफाई का काम आउट सोर्स करने के लिए नगर निगम ने सैहब कर्मियों को निकाल दिया है।

लोगों को साढ़े तीन बजे गाड़ी में कूड़ा देने के लिए कहा जा रहा है। बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिक्कत खड़ी हो गई है। कनलोग, शिवपुरी और केएनएच में सड़क पर कचरे के बोरे पड़े हैं। लोग मजबूरी में खुली ढलानों पर कूड़ा ठिकाने लगा रहे हैं। सफाई व्यवस्था गड़बड़ाने से बंदरों का आतंक बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed