{"_id":"5c644419bdec225fe96d7412","slug":"bjp-leader-karam-dev-dharmani-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के कद्दावर नेता कर्म देव धर्माणी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के कद्दावर नेता कर्म देव धर्माणी का निधन
Wed, 13 Feb 2019 09:51 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के कद्दावर नेता एवं बार संघ घुमारवीं के वरिष्ठ सदस्य 67 वर्षीय कर्म देव धर्माणी का बुधवार शाम घुमारवीं में दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घुमारवीं बाजार में ही दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कर्म देवी धर्मानी घुमारवीं चुनाव क्षेत्र से 1990 व 2003 में भाजपा के विधायक रहने के साथ ही प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष रहने के साथ 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष तथा योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे। कर्म देव धर्मानी को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को खड़ा करने वाले नेताओं में शुमार किया जाता है उनके आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
धर्माणी अपने शोक संतप्त परिवार में माता कृष्णा देवी, पत्नी माया देवी, बेटा आशुतोष धर्मानी व बेटी शैलजा धर्मानी को छोड़ गए हैं। गौरतलब है कि कर्म देव धर्माणी के छोटे भाई महेंद्र धर्माणी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ओएसडी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। कर्म देव धर्माणी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव करंगोड़ा में किया जाएगा। स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग व्यापार मंडल प्रधान हेम राज संख्यान राकेश चोपड़ा जोरावर सिंह पटियाल एपूर्व विधायक राजेश धर्माणी कश्मीर सिंह ठाकुर, अश्विनी रत वान, महेंद्र पाल रतवान अधिवक्ता संघ प्रधान संजय शर्मा ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन