फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Leader ID Dhiman Passed Away.

भाजपा विधायक आईडी धीमान नहीं रहे, दो बार बने थे शिक्षा मंत्री

Wed, 16 Nov 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader ID Dhiman Passed Away.

हिमाचल के पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा विधायक ईश्वर दास धीमान नहीं रहे। 82 वर्षीय आईडी धीमान ने मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से अस्वस्‍थ चल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने भोरंज के दियालड़ी गांव स्थित अपने पैतृक घर पर सुबह 4.30 बजे आखिरी सांस ली। आईडी धीमान लगातार छह बार विधायक और दो बार शिक्षा मंत्री रहे। मंगलवार दोपहर को जलाहू स्थित शमशानघाट में आईडी धीमान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


उनके बेटे डा. अनिल धीमान ने उनको मुखाग्नि दी। धीमान अपने पीछे पत्नी सत्या धीमान, एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। दो दिन बाद 17 नवंबर को उनका जन्मदिवस था। उपायुक्त मदन चौहान, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध, एसडीएम एसके पराशर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 साल तक हेडमास्टर भी रहे धीमान

BJP Leader ID Dhiman Passed Away.

उनको अंतिम विदाई देने के लिए नेताओं, अधिकारियों समेत सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम वीरभद्र सिंह, स्पीकर बुटेल ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

आईडी धीमान का जन्म 17 नवंबर 1934 को दियालड़ी गांव में हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से ग्रहण की है।

एचपीयू से एमए और एमएड की डिग्री के बाद शिक्षा विभाग में बतौर टीजीटी 13 साल और मुख्याध्यापक के पद पर 16 साल सेवाएं दीं। वे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के शिक्षक भी रहे हैं। राजनीतिक जीवन में उनकी छवि बेदाग, कर्मठ और ईमानदार नेता के रूप में रही।
 

ऐसे हुआ राजनीति में पदार्पण

BJP Leader ID Dhiman Passed Away.

8 जुलाई 1989 को शिक्षा विभाग से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद आईडी धीमान ने भाजपा ज्वाइन की। उन्हें राजनीति में लाने वाले उनके शिष्य प्रेम कुमार धूमल ही थे। 1990 से लेकर अब तक वे लगातार छह बार विधायक रहे।

धूमल के सीएम कार्यकाल के दौरान के वे दो बार शिक्षा मंत्री रहे। वे 1990-93 तक प्रदेश भाजपा कार्यकारी कमेटी के सदस्य, स्टेट डेलीगेट और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहे। शिक्षा क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने के लिए इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी नई दिल्ली उन्हें भारत महिमा अवार्ड से सम्मानित कर चुकी है।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने निधन पर जताया शोक

BJP Leader ID Dhiman Passed Away.

राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा के वयोवृद्ध नेता तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वरदास धीमान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों से सहानुभूति प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीमान केबिनेट मंत्री भी रहे और हमेशा एक ईमानदार एवं समर्पित राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते थे। साथ ही उनका अपने विधानसभा क्षेत्र तथा राज्य के विकास में बड़ा योगदान है।

विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली, बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी के अलावा संसदीय सचिवों ने धीमान के निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed