फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader Dushyant Kumar Gautam press conference in Dharamshala

चुनावों की घोषणा होने के बाद प्रत्याशी करेंगे सार्वजनिक: दुष्यंत

Sat, 27 Jul 2019 05:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Jul 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Dushyant Kumar Gautam press conference in Dharamshala
dushyant - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में उपचुनाव की घोषणा होने के तुरंत बाद भाजपा अपने प्रत्याशी का नाम सार्वजनिक करेगी। यह बात भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम धर्मशाला में प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने लोकसभा के चुनावों में रिकार्ड जीत दर्ज की है, उसी प्रकार उपचुनाव में भी भाजपा सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। पार्टी ने 20 दिन में तीन करोड़ से अधिक सदस्य बनाए हैं, जबकि 11 अगस्त तक यह आंकड़ा बढ़ेगा।

विज्ञापन


भाजपा के सदस्यों का आंकड़ा 50 फीसदी से ऊपर होगा। उन्होंने कांगड़ा में चल रही गुटबाजी और पुराने नेताओं की अनदेखी पर कहा कि वह शुक्रवार को ही पूर्व सीएम शांता कुमार से मिले थे। पुराने नेताओं को न मनाने पर उन्होंने कहा कि एकआध घटना परिवार में घटती रहती है। उन्होंने जिले के विधायक की ओर से संगठन पदाधिकारियों को दी जा रही चुनौती पर कहा कि यह अल्पकालिक अनुशासनहीनता लगती होगी, लेकिन उनका संगठन शक्तिशाली है।
विज्ञापन


ऐसी परिस्थितियों से निपटना जानता है। उन्होंने सपा नेता आजम खान की महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर कहा कि सर्वदलीय नेताओं ने उनकी निंदा की है। उन्होंने धर्मशाला में पौधरोपण भी किया। कहा कि भाजपा ने सदस्यता अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण अभियान भी चलाया है। हर कार्यकर्ता को कम से कम पांच पौधे लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत होना चाहिए विपक्ष 
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा कि विपक्ष को मजबूत होना चाहिए, लेकिन उसे मजबूत हम नहीं कर सकते। इसके लिए विपक्ष को खुद ही प्रयास करने होंगे। उन्होंने कर्नाटक में हुए फेरबदल पर कहा कि भाजपा ने किसी भी नेता को नहीं तोड़ा, बल्कि कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता उनके संपर्क में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed