फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP kills democracy by forming govt through backdoor: Rathore

भाजपा ने पिछले दरवाजे से सरकार बनाकर की लोकतंत्र की हत्या: राठौर

Sat, 23 Nov 2019 06:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Nov 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
BJP kills democracy by forming govt through backdoor: Rathore
सांकेतिक तस्वीर

 हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर लोकतंत्र की मर्यादाओं के हनन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा ने पिछले दरवाजे से सरकार बनाकर लोकतंत्र की हत्या कर दी है। महाराष्ट्र में बनी भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि यहां सरकार के गठन को लेकर किसी बड़ी सौदेबाजी से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में लोगों ने देवेंद्र फडणवीस नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का जनादेश नहीं दिया था। यहां राष्ट्रपति शासन के बावजूद रातों-रात नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। राठौर ने कहा है कि शनिवार सुबह जल्दबाजी में मुख्यमंत्री की शपथ से ऐसा लगता है कि राज्यपाल पर भी केंद्र सरकार का भारी दबाव रहा होगा। यह देश के लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि पहले गोवा फिर अरुणाचल, कर्नाटक और हरियाणा में जिस प्रकार से भाजपा ने सरकारों का गठन किया।
विज्ञापन


उससे साफ है कि सत्ता के लिए भाजपा के पास कोई नैतिकता ही नहीं है। जोड़-तोड़ की राजनीति और सत्ता का दुरुपयोग जिस प्रकार से इसके नेता देश में कर रहें है, उससे इन्होंने देश की राजनीति का स्तर ही गिरा दिया है। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश भाजपा की ओछी राजनीति को देख रहा है। अब अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में इसे मुंह की खानी पड़ेगी। भाजपा अब ज्यादा दिनों तक देश को गुमराह नहीं कर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed