फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP IT wing himachal: now Dharamshala convenor gave Resignation

भाजपा आईटी विंग में इस्तीफों का दौर जारी, धर्मशाला के संयोजक ने छोड़ा पद

Mon, 02 Aug 2021 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Aug 2021 08:16 PM IST
सार

अभी तक पूर्व समन्वयक रवि राणा, सह समन्वयक राहुल डोगरा और आईटी विभाग के सोलन के सदस्य नरेंद्र मेहता पार्टी और पद छोड़ने का एलान कर चुके हैं। 

विज्ञापन
BJP IT wing himachal: now  Dharamshala convenor gave Resignation
भाजपा लोगो(फाइल)

विस्तार

भाजपा के महिला मोर्चा में गुटबाजी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब इसके आईटी विंग में भी कलह की बात सामने आने लगी हैं। धर्मशाला मंडल के आईटी संयोजक दीपक जोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में उन्होंने किन्हीं निजी कारणों का हवाला देकर पद पर न रहने की बात कही है। सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले एक महिला पदाधिकारी ने बदतमीजी की थी। 

विज्ञापन


इस बात से वह बेहद आहत थे और उन्होंने उच्च पदाधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी। हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। पार्टी के आईटी विंग में जिस तरह से बगावत के सुर बुलंद हो रहे हैं और लगातार इस्तीफे का दौर जारी है, इसे अगर पार्टी ने काबू न किया तो इससे उपचुनाव में उसे ही मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, अभी तक पूर्व समन्वयक रवि राणा, सह समन्वयक राहुल डोगरा और आईटी विभाग के सोलन के सदस्य नरेंद्र मेहता पार्टी और पद छोड़ने का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यकर्ता ने भी सोशल मीडिया के  पर जातीय भेदभाव का हवाला देते हुए इस्तीफा देने की बात कह दी थी। फेसबुक के जरिये दिए गए इस इस्तीफे का उनका पोस्ट वायरल हो गया था। अमर उजाला ने उनके इस पोस्ट पर संपर्क करने के लिए कॉल और एसएमएस किया लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। वहीं, एबीवीपी के प्रांत मंत्री विशाल ने दावा किया कि कार्यकर्ता का अकाउंट हैक हो गया था। कहा कि एबीवीपी छात्र हित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है और जातिवाद की गुंजाइश इस संगठन में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed