{"_id":"6107fda3c1dbd76b7b21f5bb","slug":"bjp-it-wing-himachal-now-dharamshala-convenor-gave-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा आईटी विंग में इस्तीफों का दौर जारी, धर्मशाला के संयोजक ने छोड़ा पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा आईटी विंग में इस्तीफों का दौर जारी, धर्मशाला के संयोजक ने छोड़ा पद
Mon, 02 Aug 2021 08:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Aug 2021 08:16 PM IST
सार
अभी तक पूर्व समन्वयक रवि राणा, सह समन्वयक राहुल डोगरा और आईटी विभाग के सोलन के सदस्य नरेंद्र मेहता पार्टी और पद छोड़ने का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा लोगो(फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के महिला मोर्चा में गुटबाजी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब इसके आईटी विंग में भी कलह की बात सामने आने लगी हैं। धर्मशाला मंडल के आईटी संयोजक दीपक जोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में उन्होंने किन्हीं निजी कारणों का हवाला देकर पद पर न रहने की बात कही है। सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले एक महिला पदाधिकारी ने बदतमीजी की थी।
विज्ञापन
इस बात से वह बेहद आहत थे और उन्होंने उच्च पदाधिकारियों को इसकी जानकारी भी दी। हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। पार्टी के आईटी विंग में जिस तरह से बगावत के सुर बुलंद हो रहे हैं और लगातार इस्तीफे का दौर जारी है, इसे अगर पार्टी ने काबू न किया तो इससे उपचुनाव में उसे ही मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, अभी तक पूर्व समन्वयक रवि राणा, सह समन्वयक राहुल डोगरा और आईटी विभाग के सोलन के सदस्य नरेंद्र मेहता पार्टी और पद छोड़ने का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यकर्ता ने भी सोशल मीडिया के पर जातीय भेदभाव का हवाला देते हुए इस्तीफा देने की बात कह दी थी। फेसबुक के जरिये दिए गए इस इस्तीफे का उनका पोस्ट वायरल हो गया था। अमर उजाला ने उनके इस पोस्ट पर संपर्क करने के लिए कॉल और एसएमएस किया लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। वहीं, एबीवीपी के प्रांत मंत्री विशाल ने दावा किया कि कार्यकर्ता का अकाउंट हैक हो गया था। कहा कि एबीवीपी छात्र हित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है और जातिवाद की गुंजाइश इस संगठन में नहीं है।
विज्ञापन