फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP himachal pradesh president satpal satti statement over abolished article 370

पीएम मोदी ने कांग्रेस की ऐतिहासिक भूल को सुधार पूरा किया वायदा : सत्ती

Mon, 05 Aug 2019 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/पालमपुर (कांगड़ा)/नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/पालमपुर (कांगड़ा)/नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 05 Aug 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
BJP himachal pradesh president satpal satti statement over abolished article 370
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए हटाए जाने और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम दिन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐतिहासिक भूल को सुधारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से किए वायदे को न केवल पूरा किया बल्कि अखंड भारत के निर्माण की नींव भी रख दी है। 

विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को व्यर्थ न जाने देते हुए देश की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के कदमों पर चलते हुए गृह मंत्री कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करके देश की जनता की आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरे हैं। कांग्रेस ने 70 वर्ष पहले जो ऐतिहासिक गलती की थी, इस निर्णय से ही उस गलती को सुधारा गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से इस निर्णय का विरोध करके यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अलगाववादी ताकतों के साथ खड़ी है और उन्हें देश की एकता और अखंडता से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय को उत्सव के रूप में मनाने की आवश्यकता है, लेकिन कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह उत्साह के साथ संयम भी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बोले, आज का दिन ऐतिहासिक 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। यह देश के संविधान, सम्मान और एकता की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के धारा 370 को हटाने का ऐतिहासिक निर्णय लेने का वह हार्दिक अभिनंदन करते हैं। 

मोदी ने पूरा किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना : शांता

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि मोदी सरकार का कश्मीर के संबंध में लिया गया फैसला साहसिक और ऐतिहासिक है। यह निर्णय राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाला है। 66 साल पहले 1953 में एक विधान एक निशान और एक प्रधान का नारा लगाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बिना परमिट लिए कश्मीर गए थे, वहां गिरफ्तार किए गए और वहीं पर संदिग्ध परिस्थितियों में उनका बलिदान हुआ।

आज 66 साल बाद सच में उनका बलिदान सफल हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह 19 साल की आयु में उसी सत्याग्रह में जेल गए थे और आठ महीने जेल में भी रहे। तब हजारों कार्यकर्ताओं से देश की जेलें भर गई थीं। आज पटेल का सपना भी पूरा हुआ। उन्होंने देश में 500 से ज्यादा रियासतों को एक किया था। एक रियासत रह गई थी जो आज पूरी तरह से भारत का हिस्सा बन गई है। असल में आज भारत पूरी तरह से आजाद हुआ है।

पीएम मोदी, शाह ने पूरा किया वायदा : भारद्वाज
शिक्षा, विधि एवं संसदीय मामलों के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने  कहा कि 5 अगस्त 2019 का दिन  भारत के लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम दिवस के रूप में जाना जाएगा। एक प्रधान, एक विधान, एक निशान को लेकर भारतीय जनसंघ के संस्थापक की शहादत आज रंग लाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश की जनता से किया वायदा पूरा किया है। 

स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा 5 अगस्त का दिन : बिंदल
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि भारत के इतिहास में 5 अगस्त, 2019 का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आजादी के बाद की गई एक भयंकर भूल को समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व भारत की संसद ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर एक देश एक संविधान को लागू किया। पिछले 70 सालों से जो कश्मीर जल रहा था, उस जलते हुए कश्मीर को दुरुस्त करने की दिशा में यह साहसिक कदम है।

आज तक लगभग 70,000 जवान कश्मीर की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी शहादत दे चुके हैं। लाखों कश्मीरी पंडित 34 सालों से बेघर होने की मार झेल रहे हैं। एक देश में दो संविधान, दो निशान चलते रहे। किसी में यह हिम्मत नहीं हुई कि वह अनुच्छेद 370 व 35 ए को हटाते हुए देश को एक कर सके।

पूरे प्रदेश में मनाया जश्न, भाजपा ने बांटी मिठाई

BJP himachal pradesh president satpal satti statement over abolished article 370
PIC - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भाजपा ने सोमवार को पूरे हिमाचल में जश्न मनाया। जम्मू-कश्मीर के लिए अनुच्छेद 370 को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित राज्य बनाने पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया। जगह-जगह पर नाच-गाना भी हुआ। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटी गई।

शिमला में मंडल भाजपा की ओर से नाज के पास जश्न मनाया गया। राज्य भर में भाजपा के अलग-अलग मंडलों में भी इसी तरह खुशी मनाई गई। जिला मुख्यालयों पर भी मोदी और शाह की जय-जयकार होती रही। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी जश्न का माहौल रहा। इस फै सले के बहाने भाजपा नेता सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस पर निशाना साधते रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed