फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Himachal Meeting at Hamirpur.

भाजपा का दावा, हिमाचल में कांग्रेस मुक्त सरकार बनाएंगे

Fri, 09 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 09 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP Himachal Meeting at Hamirpur.
भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप और विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में भोटा में हुई। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप और विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में भोटा में हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विशेष रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन


सत्ती ने दावा किया कि प्रदेश भाजपा आगामी विस चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस मुक्त सरकार बनाएगी। चुनावों के दृष्टिगत अभी से कमर कसने की जरूरत है। कांग्रेस सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाई है।
विज्ञापन


जनता प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, नौकरियों में भाई-भतीजावाद और माफियाराज की वजह से असुरक्षित महसूस कर रही है। जनता भाजपा को बागडोर देने के लिए संकल्पित दिखाई दे रही है। जरूरत है कि जनता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए दिन-रात मेहनत करने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

BJP Himachal Meeting at Hamirpur.
राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा के संगठन की दृष्टि से हिमाचल मजबूत राज्यों में से है। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा के संगठन की दृष्टि से हिमाचल मजबूत राज्यों में से है। बूथ स्तर के ऊपर भाजपा संगठित है। केंद्र में मोदी सरकार ने जन विकास की कई योजनाएं शुरू की हैं।

इनका फायदा आम आदमी तक पहुंचे, इसके लिए संगठन को सक्रियता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने केंद्र की बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, पूर्व स्वच्छता अभियान, मुद्रा योजना, पेंशन योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की भाजपा स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा की।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी संगठन के पूर्व में किए कार्यक्रमों विस्तारक योजना, पार्टी स्थापना दिवस, समरसता दिवस, कारगिल विजय दिवस, रक्षाबंधन कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा की समीक्षा की।

आगामी कार्यक्रमों आजीवन सहयोग निधि, प्रदेश पत्रिका दीप कमल संदेश, विभिन्न मोर्चों के गठन की प्रक्रिया व संपूर्ण स्वच्छता अभियान जैसे आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। ऊना में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed