फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp himachal leader jp nadda play important role in party win

नड्डा का बढ़ा कद, महाराष्ट्र में करेंगे सीएम की तलाश

Mon, 20 Oct 2014 01:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला Updated Mon, 20 Oct 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
bjp himachal leader jp nadda play important role in party win

हिमाचल मूल के भाजपा के राष्ट्रीय नेता जेपी नड्डा का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। नड्डा अब मोदी के खास विश्वासपात्रों में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


भाजपा की जीत के साथ ही नरेंद्र मोदी ने उन्हें पर्यवेक्षक बनाकर महाराष्ट्र भेजा है। यानी नड्डा वहां मुख्यमंत्री की चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। पांच साल पहले पार्टी संगठन में काम के लिए जेपी नड्डा ने हिमाचल सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देकर दिल्ली का रुख किया था।
विज्ञापन


वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने। दिल्ली में पार्टी संगठन उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देता रहा। हाल ही में उनका नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, वे भाजपा के शीर्ष स्तर के महासचिव नियुक्त किए गए। नड्डा संसदीय बोर्ड के सदस्य होने के साथ-साथ चुनाव समिति के सदस्य सचिव भी हैं। वे भाजपा के निर्णायक नेताओं में शामिल हो चुके हैं।

रविवार को नरेंद्र मोदी ने उन्हें महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चयन पर फैसला लेने वाले प्रमुख दो पर्यवेक्षकों में नामित कर लिया। दूसरे पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह हैं। ऐसे में साफ है कि भाजपा की राष्ट्रीय सियायत में नड्डा लगातार मजबूत होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed