{"_id":"634d797298f43049cf207e01","slug":"bjp-high-command-confused-over-father-son-claim-for-party-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: पिता-पुत्र की दावेदारी से असमंजस में भाजपा हाईकमान, टिकट तय करना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: पिता-पुत्र की दावेदारी से असमंजस में भाजपा हाईकमान, टिकट तय करना चुनौती
Tue, 18 Oct 2022 10:38 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:38 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सदर विधानसभा क्षेत्र कुल्लू और बंजार हलके से पिता-पुत्र की दावेदारी से भाजपा हाईकमान असमंजस में है। टिकट किसे देना है, यह तय करना चुनौती बन गया है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को दिल्ली बुलाया था। सोमवार को महेश्वर सिंह नड्डा से मिलने के बाद कुल्लू लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा महेश्वर सिंह को टिकट देने के पक्ष में है। कुल्लू विस क्षेत्र से महेश्वर सिंह तो बंजार विधानसभा क्षेत्र से उनके पुत्र हितेश्वर सिंह चुनावी ताल ठोक चुके हैं। उधर, महेश्वर के दिल्ली दौरे के बाद जिला कुल्लू में चुनावी माहौल काफी गरमा गया है।
लोग विस चुनाव में राजपरिवार की दावेदारी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। पिता-पुत्र के चुनावी रण में उतरने से हाईकमान भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। सूत्र बताते हैं कि कुल्लू विस से महेश्वर सिंह का टिकट लगभग फाइनल है, लेकिन इसके बदले उन्हें अपने बेटे हितेश्वर सिंह को बैठाना होगा। यह काम महेश्वर सिंह के लिए भी आसान नहीं है। हितेश्वर सिंह पिछले दिनों बंजार विधानसभा क्षेत्र से हर हाल में चुनाव लड़ने का फैसला कर चुके हैं। दिल्ली से लौटने पर महेश्वर सिंह ने कहा कि वह दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के बाद कुल्लू लौट आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव को लेकर कुछ सूचना मांगी थी।