फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP general secretary chander mohan Thakur statement over anil shimla in shimla

अनिल शर्मा को लेकर उचित समय पर फैसला लेगी पार्टी: चंद्रमोहन

Tue, 26 Mar 2019 07:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
BJP general secretary chander mohan Thakur statement over anil shimla in shimla

 प्रदेश भाजपा महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा है कि उचित समय आने पर ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा पर पार्टी निर्णय लेगी। यदि अनिल शर्मा अपने पुत्र आश्रय शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद स्वयं को भाजपा और सरकार का हिस्सा मानते हैं, तो उनको पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करना चाहिए। 

विज्ञापन

ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार में लूट को खुली छूट दी गई है।

अब देश के चौकीदार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में खड़े हो गए हैं। 31 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश में 500 स्थानों पर मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे। प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्र भी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला संसदीय क्षेत्र के पांवटा साहिब में मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के अलावा संसदीय क्षेत्र के मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रत्याशी और सांसद अनुराग ठाकुर, संसदीय क्षेत्र के मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में धर्मशाला में पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद शांता कुमार के अलावा भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर, संसदीय क्षेत्र के मंत्री विधायक और अन्य नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी संसदीय क्षेत्र का कार्यक्रम सरकाघाट के जाहू में होगा। इसमें मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा पार्टी प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा मौजूद रहेंगे। जब चंद्र कुमार से सवाल किया गया कि ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, तो उन्होंने कहा कि यह निर्णय उनका है। यदि वह खुद को पार्टी और सरकार का हिस्सा मानते हैं, तो उनको जरूर इसमें शामिल होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed