सीएम के गृह जिला मंडी से आज लोस चुनावों का शंखनाद करेगी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा बुधवार को पहले पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से लोकसभा चुनावों का शंखनाद करेगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम जयराम ठाकुर, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, वीरेंद्र कश्यप, अनुराग ठाकुर, रामस्वरूप शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की मौजूदगी में यहां पड्डल मैदान से हुंकार भरी जाएगी।
सम्मेलन में मंडी संसदीय क्षेत्र से 33,330 पन्ना प्रमुख पहुंचेंगे। मैदान में 35 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से 700 पुलिस जवान शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने कहा कि सम्मेलन के लिए पार्टी और प्रशासन ने हर प्रबंध पुख्ता कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि व्यस्तता की वजह से इस सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शिरकत नहीं करेंगे।
इतने बजे पहुंचेंगे राजनाथ
गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह बारह बजे मंडी के पड्डल मैदान पहुंचेंगे। इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर कांगणीधार हैलीपेड में उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद पड्डल मैदान पहुंचकर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
दोपहर ढाई बजे गृहमंत्री और सीएम भ्यूली स्थित विपाशा सदन पहुंचेंगे। यहां इमरजेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे 112 नंबर पर डायल कर हर तरह की आपात सुविधा लोगों को मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि जोगिंद्रनगर की ओर से आने वाले वाहनों को विक्टोरिया ब्रिज के पास ड्रॉप करके कटौला कमांद की ओर पार्क किया जाएगा। कुल्लू की ओर से आने वाले वाहनों को बिंद्रावणी की ओर पार्क किया जाएगा।
बिलासपुर, सुंदरनगर, जाहूू, नेरचौक से आने वाले वाहन पुलघराट के पास ड्राप करके फोरलेन और अन्य खुले स्थानों में पार्क किए जाएंगे। रिवालसर की ओर से आने वाले वाहनों को स्कोडी पुल पर ड्राप करके खुले स्थानों पर पार्क किया जाएगा।