Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP district jumbo executive committee formed, Rajendra and Satprakash appointed general secretaries

Shimla News: भाजपा जिला जंबो कार्यकारिणी गठित राजेंद्र और सतप्रकाश महामंत्री नियुक्त

Mon, 04 Aug 2025 08:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
BJP district jumbo executive committee formed, Rajendra and Satprakash appointed general secretaries
जिला अध्यक्ष केशव की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय दीपकमल में सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

सुनील धर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी
24 पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी सदस्य बनाए

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाजपा के संगठनात्मक जिला शिमला की जंबो कार्यकारिणी का सोमवार को प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में गठन किया गया। इसमें 24 पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया है।

जिला अध्यक्ष केशव चौहान की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दो घंटे तक चली बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल सत्ती और विनोद कुमार मौजूद रहे। इसमें महामंत्री की कमान राजेंद्र झीना और सतप्रकाश मानक को सौंपी गई। इसके अलावा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी कमल ठाकुर, योगराज ठाकुर, प्रतिभा बाली, रजनी, सुशील चौहान और नारायण सिंह को बनाया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुनील धर को सौंपी है।
विज्ञापन

सचिव पद पर रमेश शर्मा, कमलेश मेहता, अलका कंवर, गगन लखनपाल, हनीष चोपड़ा और पूनम शर्मा को नियुक्ति दी है। कार्यालय सचिव श्रवण शर्मा, मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर, प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा, डॉ. सपना कश्यप, जितेंद्र सिंह ठाकुर को बनाया है। आईटी संयोजक की जिम्मेदारी रचना झीना, आईटी सहसंयोजक शुभम ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक संजीव सूद, सोशल मीडिया सह संयोजक कल्पना शर्मा को बनाया है। कार्यकारिणी सदस्यों में जसविंद्र सिंह, मदन ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, अनूप वैद, अंकुर सूद, अनिता सूद, रजत कोहली, मुकेश शारदा, लक्ष्मी कश्यप, तरुण गुप्ता, राजेश्वरी शर्मा, रीना शर्मा, बॉबी राणा, नवनीता सूद, नवीन सेन, राजेंद्र काली, विभूति डडवाल, कल्याण धीमान, पवन शर्मा, वीरेंद्र बंसल, दमयंती शर्मा, कमाल दास, सीताराम, निशा ठाकुर, संतोष कुमार, विवेक शर्मा, मनीष मेहता, टेक सिंह, दिवेश शर्मा, निर्मल चंदेल, चंपा ठाकुर, हितेंद्र चौहान, राजू ठाकुर, रमन विज, अनुज शर्मा, सेवानंद शर्मा, कमलेश कुमारी, नरेश शर्मा, हरीश शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, दलीप सिंह सिंगटा, ममता ठाकुर, प्रभात शर्मा और मीनू चौहान को शामिल किया है। खास बात यह है कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकारिणी में कर्मठ, जुझारू और सक्रिय रूप से पार्टी में काम करने वाले सदस्यों को शामिल किया है। इसके लिए मंडलों से पहले ही नाम मांगे गए थे। बैठक में सभी नामों पर विस्तार से चर्चा के बाद कार्यकारिणी का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरेश भारद्वाज समेत वरिष्ठ नेता आमंत्रित सदस्य बनाए
जिला कार्यकारिणी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में जगह दी है, जिससे जिला कार्यकारिणी का समय-समय पर उनका मार्गदर्शन मिलता रहे। इसमें सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र कश्यप, रूपदास कश्यप, रूपा शर्मा, गणेश दत्त और बिमला कश्यप सूद को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में संजय सूद, रवि मेहता, राजेश शारदा, प्रमोद शर्मा, ज्योति सेन, ईश्वर रोहाल, बीना ठाकुर, प्रेम ठाकुर, सीताराम चंदेल, देवराज कश्यप, मदन शर्मा, विशेषवर नाथ, अशोक कपाहटिया, भाग सिंह चौहान, रमेश चोजड़, प्रदीप कश्यप शामिल हैं। इनके अलावा सत्या कौंडल, कुसुम सदरेट, विजय शर्मा, भारती सूद, मंजू सूद, नीलम शर्मा, सुमन सूद, प्रेम शर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, देवराज वर्मा, राकेश शर्मा, शैलेंद्र चौहान, विजय परमार, दुर्गा सिंह, रामकृष्ण दिप्टा, दिग्विजय भानू, सुरेंद्र पांटा, हरिदत्त वर्मा, पृथ्वीराज ठाकुर और पुनीता सूद को जगह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article