फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP core group meeting held in Shimla

Shimla News: नड्डा ने कोर ग्रुप से 31 जनवरी तक मांगा संभावित प्रत्याशियों का पैनल, अलग से सर्वे भी होगा

Fri, 05 Jan 2024 10:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Fri, 05 Jan 2024 10:50 PM IST
सार

शिमला में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के कोर ग्रुप से 31 जनवरी से पहले लोकसभा चुनावों के लिए संभावित प्रत्याशियों का पैनल मांगा।
 

विज्ञापन
BJP core group meeting held in Shimla
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शुक्रवार शाम को राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ में हुई। बैठक में पार्टी के कोर ग्रुप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 31 जनवरी से पहले लोकसभा चुनावों के लिए संभावित प्रत्याशियों का पैनल मांगा। प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने से पहले पार्टी अलग से सर्वे भी करवाएगी। अभिनंदन कार्यक्रम के बाद कोर ग्रुप की बैठक में 21 में से 18 सदस्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक के दौरान प्रदेश के तीन मौजूदा सांसदों का रिपोर्ट कार्ड मांगा गया। नड्डा ने सांसदों के कामकाज की दिल्ली से लाई सर्वे रिपोर्ट भी कोर ग्रुप के सामने रखी। बैठक में तय किया गया कि चुनावों में मोदी फैक्टर जीत का आधार होगा। सामूहिक प्रयास कर एकजुटता से पार्टी चुनाव लड़ेगी। पिछले दो लोकसभा चुनावों में चारों सीटें जीतने के बाद इस बार पार्टी हैट्रिक लगाएगी। 
विज्ञापन


बैठक में मोदी सरकार की योजनाएं और 10 साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का अभियान चलाने का फैसला लिया गया। कोर ग्रुप की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन सहित कई बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed