फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP candidates and mandal adhyaksh wil give report to bjp high command

बड़ी कार्रवाई की तैयारी: भाजपा प्रत्याशी, मंडलाध्यक्ष देंगे भितरघात की रिपोर्ट

Fri, 12 Nov 2021 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Nov 2021 01:20 PM IST
सार

भाजपा के प्रत्याशियों और मंडल अध्यक्षों को विशेष रूप से पूछा जा रहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हार के क्या कारण मानते हैं।

विज्ञापन
BJP candidates and mandal adhyaksh wil give report to bjp high command
राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में भाजपा की चारों सीटों पर हुई हार पर हाईकमान ने अपनी रिपोर्ट तलब कर ली है। इसी के साथ ही प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने अब प्रत्याशियों और मंडल अध्यक्षों को अपनी रिपोर्ट देने को कह दिया है कि उनके क्षेत्रों में किसने भितरघात किया है और किन-किन कारणों से हार हुई है। भाजपा के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को इनसे रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


अब जल्दी ही हिमाचल प्रदेश में चारों सीटों पर भाजपा की हुई हार की समीक्षा होगी। पहले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस संबंध में चर्चा होगी। उसके बाद भितरघातियों की सूची और हार के अन्य कारणों की एक रिपोर्ट बनाकर हाईकमान को भेजी जाएगी। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उसके बाद हिमाचल में सरकार और संगठन के स्तर पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन


भाजपा की मंडी लोकसभा सीट सहित तीनों विधानसभा सीटों अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई में उपचुनाव  में हार हुई है। इससे सत्तासीन भाजपा को गहरा झटका लगा है। अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लक्षित कर भाजपा अब इस हार की समीक्षा करेगी। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी भितरघात, महंगाई जैसे कारणों पर हामी भर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हार का नजला हिमाचल प्रदेश सरकार और संगठन में बैठे कई नेताओं पर गिर सकता है। इसी क्रम में भाजपा हाईकमान ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व से रिपोर्ट तलब कर ली है। केंद्र को रिपोर्ट सौंपने से पहले भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को निर्देश दिए हैं कि वे उन तमाम लोगों से रिपोर्ट ले लें, जो चुनाव से संबद्ध रहे हैं।

इनमें भाजपा के प्रत्याशियों और मंडल अध्यक्षों को विशेष रूप से पूछा जा रहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हार के क्या कारण मानते हैं। इससे स्पष्ट है कि भाजपा प्रत्याशियों ब्रिगेडियर कुशाल चंद, अर्की से प्रत्याशी रतन पाल सिंह, जुब्बल-कोटखाई से नीलम सरैईक और फतेहपुर से बलदेव ठाकुर को पूछा जा रहा है कि वे हार के कारण क्या मानते हैं। 

जुब्बल-कोटखाई में उमेश दत्त शर्मा को पिछले दिनों भाजपा का नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। पुराने मंडल अध्यक्ष को हटा दिया गया है। बाकी मंडलाध्यक्ष पहले से नियुक्त हैं। इन तमाम नेताओं से रिपोर्ट तलब की जा रही है। खन्ना ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी, मंडलाध्यक्ष जो लोग चुनाव से सीधे जुडे़ रहे हैं, उन सभी को पूछा जा रहा है। समीक्षा का मतलब ही यही होता है। रिपोर्ट कब तक आएगी, इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष ही बता पाएंगे। 

कुल्लू में मंत्री महेंद्र ने बारी-बारी पूछे नेता, भितरघात की बात आई सामने
मंडी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर अब मंथन शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय कुल्लू के सर्किट हाउस में जिला भर से भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। समीक्षा बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और उपचुनाव में कुल्लू जिला के प्रभारी एवं मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मौजूद रहे। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर को नहीं बुलाया गया था। 

घंटों तक बंद कमरे में नेताओं से बारी-बारी हार के कारण पूछे गए। सूत्रों के अनुसार हार का सबसे बड़ा कारण भितरघात सामने आया है। हालांकि, इस बारे में भाजपा नेता खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हार के कारण जानने के लिए जिला के भाजपा विधायकों, पूर्व विधायकों, कुल्लू, मनाली, बंजार व आनी भाजपा मंडल के अध्यक्षों व महामंत्रियों, जिला भाजपा अध्यक्ष सहित सभी निगमों व बोर्डों के अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को बुलाया गया था।


उल्लेखनीय है कि मंडी उपचुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गई थी और चारों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा को 14 हजार से अधिक मतों की लीड मिली थी। अब भाजपा हार के कारणों को जानने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed