{"_id":"6659da5fe3df880e6b0d60d2","slug":"bjp-candidate-suresh-kashyap-will-vote-in-gagal-shikor-of-pachhad-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suresh Kashyap: भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप पच्छाद के गागल शिकोर में करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suresh Kashyap: भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप पच्छाद के गागल शिकोर में करेंगे मतदान
Fri, 31 May 2024 07:40 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 31 May 2024 07:40 PM IST
सार
शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप अपने मत का प्रयोग पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के गागल शिकोर मतदान केंद्र में प्रात: 8:30 बजे करेंगे।
विज्ञापन
शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने शुक्रवार को नाहन में डोर-टू-डोर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि वह अपने मत का प्रयोग पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के गागल शिकोर मतदान केंद्र में प्रात: 8:30 बजे करेंगे। मतदान से पहले वह मंदिर जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में वोट डालेंगे।
विज्ञापन
भाजपा की मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने मतदान से एक दिन पहले शुक्रवार को घर पर रहकर ही रिश्तेदारों व पदाधिकारियों से मोबाइल से संपर्क कर फीडबैक लिया। कंगना शनिवार सुबह 9:00 बजे भांबला बूथ में मतदान करेंगी। इसके बाद वह भांबला स्थित कार्यालय में पूजा-अर्चना करेंगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा की पंचायत मुरगाह के औहन में बूथ नंबर 44 पर प्रातः 8 बजे से 9 बजे के मध्य मतदान करेंगे।
विज्ञापन