{"_id":"67cfbba102d0153243ec20c2e149197b","slug":"bjp-candidate-shanta-kumar-target-cm-and-rajan-sushant","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांता ने सुशांत को बताया भाड़े का उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांता ने सुशांत को बताया भाड़े का उम्मीदवार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 03 May 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा-चंबा से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने आप प्रत्याशी डा. राजन सुशांत पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि सुशांत वीरभद्र सिंह के भाड़े के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें गालियां देने व कीचड़ उछालने के लिए सुशांत को उतारा है। सुशांत की ओर से विजिलेंस में दी गई शिकायत पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि उन्हें इसका कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
शांता कुमार ने कहा पिछली बार सुशांत को उन्होंने ही टिकट दिलवाया और उन्हें सांसद बनाने के लिए प्रचार भी किया। उन्हें हैरानी हो रही है जिसके लिए वह आलाकमान से लड़े, वह उनके खिलाफ इस तरह जहर क्यों उगल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पहले भी राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह के नेताओं को इस्तेमाल करते आए हैं। आज राजन सुशांत उनकी गोद में खेल रहे हैं।
छह महीने बाद काम नहीं करता झाड़ू
उन्हें वीरभद्र सिंह से ऐसी उम्मीद नहीं थी। शांता ने कहा कि उनके खिलाफ सुशांत झाड़ू लेकर चाहे जितना कीचड़ उछालें, यह उन पर ही गिरेगा। सब जानते हैं कि झाड़ू छह माह बाद काम का नहीं रहता।
उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। शांता कुमार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भाजपा के प्रचार में वाजपेयी का नाम दिखाने वाले को 500 रुपये इनाम देने की बात पर कहा कि यह इनाम उन्हें मिलना चाहिए।
इसके लिए वह खुद वीरभद्र सिंह को फोन करके बताएंगे कि उनके बैनरों व जनता से की गई अपील के पत्रक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो छापी गई है। लिहाजा वह यह शर्त जीत गए हैं और उन्हें इनाम राशि दी जाए।