फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP candidate shanta kumar fill nomination

हिमाचल में शांता और नरेंद्र ठाकुर ने भरा नामांकन

Sat, 19 Apr 2014 09:14 AM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate shanta kumar fill nomination

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री व कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने शुक्रवार को भारी समर्थकों के साथ अपना नामांकन भर लिया है।

विज्ञापन


शांता कुमार सुबह करीब पौने 11 बजे उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला पहुंचे। कुल 18 गाड़ियों के काफिले के साथ आए शांता ने अपना नामांकन भरा और फिर जीत का दावा किया।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें शांता ने भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार रिकॉर्ड हार झेलेगी।

शांता बोले, मुझे वीरभद्र पर रहम आ रहा है

BJP candidate shanta kumar fill nomination

सम्मेलन के दौरान शांता कुमार ने कहा कि कांग्रेस की हालत इस बार इतनी खराब है कि उन्हें कांग्रेस और वीरभद्र सिंह पर रहम आ रहा है।

केंद्र और प्रदेश में भ्रष्टाचार इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि लोग कांग्रेस से पीछा छु़ड़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद वीरभद्र का क्या होगा, यह सोचकर ही उन्हें रहम आ रहा है।

उनके साथ आए पार्टी वरिष्ठ नेता सतपाल सती ने कहा कि 16 मई के बाद प्रदेश की सरकार का कोई अस्तित्व नहीं रह जाएगा।

सुजानपुर से नरेंद्र ठाकुर ने भरा परचा

BJP candidate shanta kumar fill nomination

हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को नामांकन भरा। नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जिलाध्यक्ष विजय अगिभनहोत्री भी उनके साथ उपस्थित रहे।

नामांकन के बाद रैली का आयोजन कर नरेंद्र ठाकुर ने शक्ति प्रदर्शन किया। नरेंद्र ठाकुर का सुजानपुर पहुंचने से पहले रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नरेंद्र ठाकुर ने रैली में अपने और अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दोनों हाथों से प्रदेश और देश का लूटा है। कांग्रेस से छुटकारा पाने का समय आ गया है। धूमल के नेतृत्व में प्रदेश और मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित होगा। राजेंद्र राणा को विश्वासघाती बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed