{"_id":"601e84ff8ebc3e27f02b2adb","slug":"bjp-candidate-seema-elected-as-sirmour-zila-parishad-adhyaksh-and-anjna-sharma-elected-as-zila-parishad-upadhyaksh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के खेमे में सेंध लगा भाजपा ने हथियाई जिला परिषद की सत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के खेमे में सेंध लगा भाजपा ने हथियाई जिला परिषद की सत्ता
Sat, 06 Feb 2021 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 Feb 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद के गठन को लेकर चल रहे सियासी ड्रामे का शनिवार को अंत हो गया। भाजपा ने कांग्रेस के खेमे में सेंध लगाकर जिला परिषद की सत्ता कब्जा ली है। संगड़ाह वार्ड से चुनाव जीतीं भाजपा समर्थित सीमा कन्याल की जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई है, जबकि भगाणी वार्ड से चुनाव जीतीं अंजना शर्मा को उपाध्यक्ष पद मिला।
विज्ञापन
सिरमौर में जिला परिषद के गठन को लेकर पिछले एक सप्ताह से सियासी ड्रामा चल रहा था। शुरुआती दौर में कांग्रेस नेता एक निर्दलीय उम्मीदवार को साथ लेकर जिला परिषद के गठन का दावा करते रहे, लेकिन ऐन वक्त पर कांग्रेस अपने ही एक सदस्य को पक्ष में करने में असफल हो गई।
विज्ञापन
लिहाजा, जिला परिषद सिरमौर पर भाजपा ने कांग्रेस के खेमे में सेंधमारी कर भगवा लहरा दिया है। शनिवार को सुबह 11 बजे जिला परिषद भवन में उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया अमल में लाई गई। 11 बजे से पहले ही दोनों दलों के समर्थित उम्मीदवार जिला परिषद भवन पहुंचे।
विज्ञापन
जहां सबसे पहले 9 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान भाजपा समर्थित आठ सदस्यों के अलावा कांग्रेस समर्थित एक सदस्य ने शपथ ग्रहण की। इसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग हुई।
चुनाव प्रक्रिया में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सीमा कन्याल व उपाध्यक्ष पद के लिए अंजना शर्मा को 9-9 वोट मिले। कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीलम शर्मा व उपाध्यक्ष अमृत कौर को 8-8 वोट मिले।