फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bjp candidate list 2022 himachal pradesh latest update for Assembly Election

BJP Candidate List: देर रात तक चली भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक, इस दिन घोषित होंगे टिकट

Tue, 18 Oct 2022 11:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Oct 2022 11:13 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की मैराथन बैठक देर रात तक चली। 

विज्ञापन
bjp candidate list 2022 himachal pradesh latest update for Assembly Election
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की मैराथन बैठक देर रात तक चली। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मोदी-शाह ने एक-एक सीट पर मंत्रणा की।  एंटी इनकमबेंसी की वजह से तीन मंत्रियों और एक दर्जन विधायकों के टिकटों पर तलवार लटक गई है, जबकि दो मंत्रियों के विधानसभा हलके बदले जाने पर भी चर्चा हुई है। केंद्रीय चुनाव समिति ने देर रात तक सभी टिकटों पर फैसला ले लिया।

विज्ञापन


अब भाजपा बुधवार सुबह तक सभी 68 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सर्वानंद सोनोवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई प्रादेशिक नेता मौजूद हुए। इस बैठक में प्रदेश चुनाव समिति की ही दो चरणों में हुई बैठकों पर मंथन किया गया। 
विज्ञापन



जयराम सरकार ने बिना भेदभाव किया विकास : भारद्वाज 
भाजपा उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने कहा है कि जयराम सरकार ने बिना किसी भेदभाव के पूरे हिमाचल में विकास कार्य किए हैं। कांग्रेस भेदभाव करने के गलत आरोप लगातार जनता को गुमराह कर रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र के अंदर प्रदेश की जयराम सरकार ने सराहनीय काम किया है। अब तक डबल इंजन की सरकार ने राज्य में 528 करोड़ खर्च कर 5 लाख 2 हजार मरीजों को मुफ्त इलाज दिया है। कोरोना जैसी महामारी से प्रदेश ने टीकाकरण अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। औद्योगिक निवेश और हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  जयराम सरकार ने शानदार काम किया है। 1 हजार 900 करोड़ की लागत से बनने वाला बल्क ड्रग पार्क मंजूर हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अतंर्गत प्रदेश के 1 लाख 38 हजार परिवारों को लाभ दिया हैं। हिमाचल प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जहां हर घर में घरेलू गैस कनेक्शन पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपनी माता, कुल देवता और कुल देवी का आशीर्वाद लेकर भरेंगे नामांकन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 19 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह दिल्ली से रेनगलु बगस्याड़ हेलीपैड पहुचेंगे। उसके बाद अपने पैतृक निवास तांदी पहुंच कर अपनी माता का आशीर्वाद लेंगे। अपनी कुलदेवी माता सिद्धजोगणी (भरैड़ी माता) के तांदी स्थित मंदिर में दर्शन करेंगे और अपने कुलदेवता गांव शिवकारी स्थित देव मतलोड़ महाराज के दर्शन करेंगे। उसके बाद जंजैहली के कुथाह में सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे और वहां पर कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता कि विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली के स्वरूप में कार्यकर्ताओं के साथ थुनाग एसडीएम कार्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, दोनों पुत्रियां चंद्रिका और प्रियंका भी शामिल होंगी। दोपहर बाद वह तय समय में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय थुनाग में नामांकन दाखिल कर जीत का शंखानंद करेंगे। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने 21 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने का शुभ मुहूर्त निकाला है। महेंद्र सिंह का यह आठवां चुनाव है। वह हर पार्टी से चुनाव लड़े हैं और सात बार लगातार जीत का रिकॉर्ड उनके नाम है। 


इंदु वर्मा दिल्ली रवाना, भाजपा की ओर से बुलाने की चर्चा 
कांग्रेस से कुलदीप सिंह राठौर का टिकट लगभग पक्का होने के बाद ठियोग के पूर्व विधायक राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा दिल्ली चली गई हैं। चर्चा है कि उन्हें भाजपा हाईकमान ने नई दिल्ली बुलाया है। इंदु वर्मा ने मंगलवार को ठियोग में अपने समर्थकों के साथ एक कार्यक्रम रखा था। इसी बीच अचानक उन्हें दिल्ली बुला लिया गया है। वह चंडीगढ़ से वायु मार्ग से नई दिल्ली गई हैं। चर्चा यह भी है कि उन्हें ठियोग से भाजपा टिकट दे सकती है। भाजपा में टिकट के लिए जिताऊ प्रत्याशी पर फैसला लेना मुश्किल हो गया है। ऐसे में इंदु वर्मा को टिकट दिया जा सकता है। हाल ही में भाजपा को छोड़कर इंदु वर्मा कांग्रेस में गई थीं, मगर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता का नाम टिकट के लिए लगभग फाइनल होने के बाद इंदु वर्मा निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैं। इसी बीच मंगलवार को यह नया घटनाक्रम हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed