फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP ask discussion in vidhansabha on CM virbhadra singh ED case.

हर जगह सफाई दे रहे सीएम, सदन में नहीं, भाजपा ने किया वॉकआउट

Tue, 05 Apr 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 05 Apr 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
 BJP ask discussion in vidhansabha on CM virbhadra singh ED case.
सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ चल रही जांच पर सदन में चर्चा की मांग कर रहे विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला

दो दिन अवकाश के बाद सोमवार से शुरू हुई सदन की कार्यवाही में एक बार फिर हंगामा हुआ। सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ चल रही जांच पर सदन में चर्चा की मांग कर रहे विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। विपक्ष के विधायकों ने कहा कि सीएम के खिलाफ देशभर के मीडिया में चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


सीएम खुद सब जगह सफाई दे रहे हैं तो सदन में क्यों नहीं देते। कहा कि अगर चर्चा नहीं हो सकती तो सीएम को मीडिया में चल रही खबरों पर स्थिति तो स्पष्ट करनी ही चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से मांग न माने जाने पर विपक्ष ने वाकआउट कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने वीरभद्र मामले में चर्चा की मांग उठाई। कहा कि सरकार इस पर चर्चा से क्यों कतरा रही है। भाजपा के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आज प्रदेश सरकार में क्राइसिस ऑफ कांफिडेंस हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार दिल्ली और शिमला के बीच अटकी हुई है। ऐसे में चर्चा होना बेहद आवश्यक है। रविंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के संकट की वजह से ही प्रदेश में विकास ठप है। नाबार्ड से संबंधित 3 मार्च के एक सवाल का उल्लेख करते हुए कहा कि सवाल जब पूछा गया था तब सीएम ने सदन को आश्वासन दिया था कि एक महीने के अंदर हर विधायक को उपलब्ध करा दिया जाएगा। लेकिन सरकार का पूरा फोकस वीरभद्र मामले में है।

किसानों के पैसे पर मौज-मस्ती कर रहे चेयरैमनों की होगी जांच

 BJP ask discussion in vidhansabha on CM virbhadra singh ED case.
हिलोपा विधायक महेश्वर सिंह ने मामला उठाया कि हिमाचल प्रदेश कृषि उत्पाद मंडी समितियों के कुछ अध्यक्ष मौज-मस्ती कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में कृषि उत्पाद मंडी समितियों (एपीएमसी) के कुछ चेयरमैन किसानों के पैसों पर मौज-मस्ती कर रहे हैं। हिलोपा विधायक महेश्वर सिंह ने सदन में सोमवार को यह मामला उठाया तो इससे सदन गरमा गया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने संयुक्त रूप से कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। ऐसे ही मामले में एक रिपोर्ट आ भी चुकी है।

कुछ गलत पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को नियम 130 के तहत चर्चा के दौरान हिलोपा विधायक महेश्वर सिंह ने मामला उठाया कि हिमाचल प्रदेश कृषि उत्पाद मंडी समितियों के कुछ अध्यक्ष मौज-मस्ती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक से टूअर अप्रूव कराए बगैर ही गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

महेश्वर सिंह ने कहा कि कुल्लू में चेयरमैन का गाड़ियों को चलाने और रखरखाव का बिल 4.50 लाख, दूसरे साल का 4.75 लाख और तीसरे साल का कुछ महीने पहले तक का तीन लाख रुपये है। यानी तीन साल में ये लगभग 12 लाख से ऊपर है। उन्होंने कहा कि एमडी की इसके लिए मंजूरी नहीं लिए जाने की छानबीन की जानी चाहिए। महेश्वर सिंह ने ये भी आरोप लगाए कि किसानों के पैसे पर ही कई लोग दक्षिणी भारत की सैर पर गए।

बोर्ड ने अध्यक्ष, सचिव और मनोनीत कमेटी सदस्यों को ही टूअर पर भेजने को मंजूरी दी। लेकिन कुल्लू से एपीएमसी सचिव को टूअर पर ले जाने के बजाय आढ़ती भेजे गए। महेश्वर सिंह ने सदन को टूअर के दौरान की फोटो भी दिखाईं। उन्होंने कहा कि हवाई जहाज ये से दक्षिणी भारत के कई क्षेत्रों में गए। केरल में कोई सब्जी मंडी नहीं, वहां भी गए। आंध्र प्रदेश भी गए और कर्नाटक भी गए। 19 लोगों को इस टूअर पर ले गए। महेश्वर सिंह ने कहा कि जब बाड़ ही खेत को खाने लग जाए तो बाड़ की जरूरत ही क्या? महेश्वर सिंह ने भवन जीर्णोद्धार में अनियमितता का एक मामला भी उठाया।

अनियमितताएं हुई हैं तो देखेंगे
कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया बोले - हम देखेंगे कि इसमें क्या कर सकते हैं। हमने न तो भुगतान किया है और न किसी जीर्णोद्धार को अधिकृत किया है। किसी तरह की अनियमितताएं हुई हैं तो देखेंगे। जहां तक टूअर की बात है तो तीन लाख रुपये एडवांस दिए गए हैं, मगर टूअर अभी तक मंजूर नहीं किया गया है। इसे भी देखेंगे। महेश्वर सिंह ने कार्रवाई की रिपोर्ट सदन में रखने को कहा तो सीएम वीरभद्र बोले - इस संबंध में मिली रिपोर्ट में कुछ गलत पाया गया तो कार्रवाई करेंगे। कार्रवाई को ही सदन के पटल पर रखेंगे।

इन सवालों का भी सरकार ने दिया जवाब

 BJP ask discussion in vidhansabha on CM virbhadra singh ED case.
विधानसभा में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि लाहौल स्पिति में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना सरकार की प्राथमिकता पर है। - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिकता पर भरे जाएंगे लाहौल स्पिति में डाक्टरों के पद
विधानसभा में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि लाहौल स्पिति में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना सरकार की प्राथमिकता पर है। ठाकुर ने यह बात विधायक रवि ठाकुर के सवाल पर कही। कहा कि फिलहाल स्टाफ की कमी है लेकिन जैसे जैसे स्टाफ मिलता जाएगा वैसे वैसे वहां तैनाती देने में प्राथमिकता दी जाएगी।

कहा कि फिलहाल 80 फार्मासिस्टों के पद भरने की प्रक्रिया चल रही है। इनके आते ही ज्यादा से ज्यादा लाहौल स्पिति व किन्नौर के दूर दराज इलाकों में भेजे जाएंगे। इसके अलावा फेज मैनर में स्पेशलिस्ट डाक्टर तैनात किए जाएंगे ताकि दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

जल्द जारी होगी बागवानों को सब्सिडी
पालीहाउस लगाने वाले बागवानों को जल्द ही सब्सिडी जारी कर दी जाएगी। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने सोमवार को विधायक अनिरूद्घ सिंह के सवाल के जवाब में यह बात कही। कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 10 ऐसे बागवान हैं जिन्हें पॉलीहाउस निर्माण कर लिया है लेकिन उन्हें सब्सिडी नहीं मिली है। कहा कि केंद्र सरकार के अंशदान मिलने के बाद उन्हें राशि जारी कर दी जाएगी।

कैबिनेट अप्रूवल के बाद होगी 465 गार्डों की भर्ती
वन विभाग जल्द ही प्रदेश में 465 गार्डों की भर्ती करने जा रहा है। कैबिनेट से अप्र्रूवल मिलते ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर इन्हें बीटों पर तैनाती दे दी जाएगी। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने महेश्वर सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। महेश्वर सिंह ने विभाग में खाली पड़े पदों को लेकर सदन में सवाल उठाया था।

भरमौरी ने बताया कि प्रदेश के 203 ब्लाक अफसर के पद खाली हैं। इनमें से 112 पदों को प्रमोशन के जरिये भरा जा रहा है। साथ ही बाकी बचे 87 पदों को भी जल्द भर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में बीटों को छोटा कर फिशरीज, खनन व वन के गार्डों को मल्टीपर्पज बनाकर उनसे काम लेने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed