फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP and Congress released list of 77 star campaigners for Himachal by-election

हिमाचल उपचुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने जारी की 77 स्टार प्रचारकों की सूची

Tue, 01 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress released list of 77 star campaigners for Himachal by-election

प्रदेश के पच्छाद और धर्मशाला उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 40 और भाजपा ने 37 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी है। भाजपा की सूची में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रभारी मंगल पांडे का नाम शामिल है।

विज्ञापन

कांग्रेस की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रभारी रजनी पाटिल और आनंद शर्मा टॉप पर हैं।

भाजपा की लिस्ट में नड्डा और मंगल पांडे के अलावा सतपाल सत्ती, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद किशन कपूर, वीरेंद्र कश्यप, सुरेश कश्यप, कृपाल परमार, चंद्रमोहन, पवन राणा, महेंद्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, सरवीण चौधरी, रामलाल मारकंडा, विपिन परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम ठाकुर, गोबिंद ठाकुर, राजीव सैजल हैं।
विज्ञापन


रमेश धवाला, नरेंद्र बरागटा, सुखराम चौधरी, बलबीर सिंह, राकेश पठानिया, विक्रम जरयाल, परजीत सिंह, अर्जुन सिंह, जिया लाल, मुलखराज प्रेमी, धनेश्वरी ठाकुर, विशाल चौहान, उत्तम चौधरी और बदलेव भंडारी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सूची में ये नाम शामिल

BJP and Congress released list of 77 star campaigners for Himachal by-election

एआईसीसी महासचिव मोतीलाल वोरा ने चुनाव आयोग को भेजी स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, आनंद शर्मा, सहप्रभारी गुरकिरण कोटली, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, एआईसीसी सचिव आशा कुमारी, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री  विद्या स्टोक्स, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर, कौल सिंह, कुलदीप कुमार, सुखविंद्र सुक्खू, विधायक धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, जगत सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौहान, सुजान सिंह पठानिया, जीएस बाली, नंदलाल, मोहन लाल ब्राक्टा, इंद्रदत्त लखनपाल, लखविंद्र सिंह, विनय कुमार, राजेंद्र राणा, सुंदर ठाकुर, अनिरुद्घ सिंह, पवन काजल, विक्रमादित्य सिंह, आशीष बुटेल, सतपाल रायजादा सहित चंद्रेश कुमारी, चंद्र कुमार, ठाकुर सिंह भरमौरी, अजय महाजन, केवल सिंह पठानिया, सुमन वर्मा और अजय सोलंकी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed