फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp and congress leaders may lost their posts after defeating in elections

चुनाव में हार के बाद दिग्गज नेताओं को प्रतिष्ठा छिनने का डर

Mon, 01 Jan 2018 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Jan 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
bjp and congress leaders may lost their posts after defeating in elections

प्रदेश में विधानसभा चुनाव हारने के बाद दिग्गज कांग्रेस नेताओं को अब पार्टी में अपनी प्रतिष्ठा छिनने का डर सता रहा है। राहुल गांधी ने हिमाचल में कांग्रेस की हार का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस और इसकी कार्यशैली में बदलाव के भी संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


इससे कई कांग्रेस नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। प्रदेश में भाजपा ने मुख्यमंत्री और मंत्री तय कर लिए हैं, लेकिन अब कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करना है। इस पर एक-दो दिन में फैसला हो सकता है। अधिकांश विधायक वीरभद्र सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाने के पक्ष में हैं, मगर कुछ अंदरखाते कुछ और चाह रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि विधायक दल की बैठक में कुछ नेता इस पर मुखर हो सकते हैं। बैठक के लिए हाईकमान ने ऑब्जर्वर तय कर दिए हैं। बैठक कभी भी हो सकती है। कांग्रेस संगठन में भी बड़े स्तर पर बदलाव हो सकता है। यह नेता प्रतिपक्ष तय करने के बाद ही संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की सियासत की भीतर तक खबर रखने वाले कहते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस जब भी सत्ता मेें रही है तो पार्टी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के मामले में क्षेत्रीय संतुलन को साधने का प्रयास हुआ है।

नेता प्रतिपक्ष के लिए आशा कुमारी का नाम भी चल रहा था, मगर ताजा थप्पड़ विवाद के बाद वे जिस तरह से वीरभद्र सिंह के पक्ष में आ खड़ी हुई हैं, उससे स्थिति कुछ और बनी हुई है।

सुक्खू का भी नाम चलाया जा रहा है। ऐसे में उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है। हालांकि, वीरभद्र के अलावा किसी और के नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावना कम है।


अगर ऐसा हो ही जाता है तो कांग्रेस संगठन में भी बड़ा बदलाव संभव है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष पर जल्द निर्णय हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed