फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP accused of violating code of conduct, Congress seeks action

भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, कांग्रेस ने मांगी कार्रवाई

Fri, 27 Sep 2019 09:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Sep 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
BJP accused of violating code of conduct, Congress seeks action
प्रतीकात्मक तस्वीर

पच्छाद कांग्रेस ने भाजपा पर आदर्श संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चुनाव आचार संहिता के दौरान पच्छाद की बनी बखोली पंचायत के पंचायत कार्यालय में भाजपा ने 26 सितंबर को एक बैठक की। इसमें दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। शिकायतकर्ता देवेंद्र दत्त ने कहा कि जब वह पंचायत घर में परिवार रजिस्टर की नकल लेने गए तो कार्यालय में देखा कि भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता बैठक कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है।

विज्ञापन


घिनीघाड़ कांग्रेस जोन के अध्यक्ष ज्ञान दत्त शर्मा, नरेश कुमार, सुंदरलाल, देवेंद्र दत्त व प्रदीप कुमार ने बताया कि भाजपा के नेता व कार्यकर्ता आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। इसकी शिकायत एसडीएम सराहां से कर दी गई है। इसकी शिकायत राज्यपाल, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को भेजी जाएगी। उधर, एसडीएम सराहां रामेश्वर दास ने बताया कि बनी बखोली पंचायत घर में आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर शिकायत आई है। इसकी जांच की जा रही है। विकास खंड अधिकारी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर उसे रिटर्निंग ऑफिसर व निर्वाचन अधिकारी सिरमौर को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

पीएम जल्द करेंगे रोहतांग टनल का लोकार्पण : राम स्वरूप शर्मा

केंद्र सरकार बार्डर की सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ विशेष बातचीत के दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने रक्षा मंत्री से मांग की है की जिन सड़कों का निर्माण शेष रह गया है उनका निर्माण केंद्र सरकार प्राथमिकता के आधार पर करवाएं।

चीन बॉर्डर पर पिछले 3 सालों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तथा उस निर्माण कार्य मे विलंब हुआ। अब प्रदेश सरकार निर्माण कार्य में गति प्रदान की है। रोहतांग टनल बनकर तैयार हो चुकी है तथा प्रधानमंत्री से इसका शीघ्र लोकार्पण करवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed