फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   birdman of nepal in shimla.

वीडियो: 251 पक्षियों की आवाज निकालता है ये शख्स

Thu, 02 Apr 2015 04:58 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
birdman of nepal in shimla.

यकीन मानिए गौतम सपकोटा नाम का यह शख्स 251 पशु पक्षियों की आवाज निकाल सकता है। कौआ, मैना, कोयल या फिर मोर गौतम हर पक्षी की आवाज निकालने में माहिर हो चुका है। बर्ड मैन ऑफ नेपाल के नाम से मशहूर गौतम इन दिनों शिमला में हैं।

विज्ञापन


यहां वह शहर के स्कूलों और कॉलेजों में जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले हैं। गौतम सोलन के सुबाथू स्थित गोरखा प्रशिक्षण केंद्र में अपनी प्रस्तुति देने के बाद शिमला पहुंचे हैं। अपने इस खास हुनर के चलते गौतम सपकोटा तीन अंतर्राष्ट्रीय और दस राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं। नेपाल के अलावा भारत, सिंगापुर, मलेशिया, दुबई जैसे देशों में भी अपनी आवाज का जलवा बिखेर चुके हैं।
विज्ञापन


पक्षियों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले गौतम अब तक स्कूलों, कॉलेजों, मेलों में जाकर 4700 से ज्यादा प्रमाण पत्र हासिल कर चुके हैं। इंटरनेट पर इनके कार्यक्रमों के वीडियो भी खूब चल रहे हैं। गौतम कहते हैं कि हर जगह के पक्षियों की आवाज अलग-अलग है। ऐसे में वह जहां भी जाते हैं वहां के पक्षियों की आवाज जरूर निकालना सीखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो..

birdman of nepal in shimla.

गौतम इस हफ्ते शिमला के स्कूलों में जाकर भी अपनी आवाज से बच्चों का मनोरंजन करेंगे। साथ ही चिड़िया बचाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश भी देंगे। इसके बाद मनाली जाने की योजना है। गौतम हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह से मिलना चाहते हैं। वह जिस राज्य में जाते हैं वहां के सीएम से जरूर मिलने की कोशिश करते हैं।

पढ़ाई छोड़ चुना जंगल

नेपाल के काठमांडू में मकानपुर नाम के एक छोटे से गांव के रहने वाले गौतम ने आठवीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। गौतम बताते हैं कि एक दिन उन्होंने टीवी पर कुछ कलाकारों को मोटर साइकिल, कार और रेलगाड़ी की आवाज निकालते सुना। तभी से ये सोच लिया कि वह भी अलग-अलग

जानवरों की आवाज निकालना सीखेंगे। इसके लिए वह ज्यादातर समय जंगल में बिताने लगे। करीब दो साल में उन्होंने कई पक्षियों की आवाज निकालना सीख लिया। अब करीब दस साल बाद गौतम 251 पक्षियों की आवाज निकाल लेते हैं। उनका दावा है कि वह पक्षियों की आवाज निकालकर उनसे बात भी कर लेते हैं। गौतम के यूट्यूब पर कई वीडियो हैं जिनमें एक वीडियो onemooev ने अपलोड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed