फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bird flu alert in himachal pradesh rapid action teams deployed

Bird flu: बर्ड फ्लू को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट, रैपिड एक्शन टीमें गठित

Mon, 18 Dec 2023 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Dec 2023 12:41 PM IST
सार

पशुपालन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी पक्षी की प्राकृतिक रूप से मौत हुई है, तो इसकी सूचना विभाग को दें।

विज्ञापन
bird flu alert in himachal pradesh rapid action teams deployed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांगड़ा के पौंग डैम और बिलासपुर की गोबिंद सागर झील समेत सुखना झील में प्रवासी पक्षियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। वहीं इस मौसम में परिदों में बर्ड फ्लू फैलने की भी आंशका रहती है। इसके लिए जिला पशुपालन विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। खंड व जिला स्तर पर रैपिड एक्शन टीमों का भी गठन कर दिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा जिले के पोल्ट्री फार्मों को भी अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि अभी तक बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन विभाग सुरक्षा को लेकर पहले ही अलर्ट हो गया है। पशुपालन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी पक्षी की प्राकृतिक रूप से मौत हुई है, तो इसकी सूचना विभाग को दें।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश में सर्दी के मौसम में विदेशी परिंदे जिला कांगड़ा के पौंग झील समेत अन्य कई क्षेत्रों में पहुंचे हैं। कुछ वर्ष पूर्व भी पौंग झील में संदिग्ध हालात में विदेशी परिंदे मृत पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें नए वायरस फ्लू एबियन इंफ्लूएंजा वायरस के लक्षण पाए गए थे, जोकि पहले के बर्ड फ्लू में पाए जाने वाले वायरस की अपेक्षा काफी घातक है।  उधर, पशुपालन विभाग जिला सोलन के उपनिदेशक डॉ. अशोक सैनी ने बताया कि जिले में अलर्ट कर दिया है। हाल में भी जिले से 113 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed