फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Biometric devices at point of sales in ration dipos under Public distribution system in himachal.

हिमाचल के डिपुओं में अब ऐसे मिलेगा राशन

Fri, 20 Feb 2015 09:10 AM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
Biometric devices at point of sales in ration dipos under Public distribution system in himachal.

हिमाचल में अब साढ़े सोलह लाख उपभोक्ताओं को फिंगर प्रिंट से सस्ता राशन दिया जाएगा। हर डिपो में प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें लगेंगी। वीरवार को शिमला के कवालग में इसका पहला सफल ट्रायल हुआ। ट्रायल के दौरान 18 उपभोक्ताओं को राशन भी बांटा गया। खाद्य आपूर्ति निगम दफ्तर में ऐसी 10 मशीनें पहुंचीं हैं।

विज्ञापन


इन मशीनों का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि प्रदेश भर में करीब छह लाख फर्जी राशनकार्ड वाले अब राशन नहीं ले सकेंगे। डिपो होल्डर भी हेराफेरी नहीं कर सकेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग ने फिलहाल ऑन ट्रायल 10 मशीनें मंगवाई हैं। इन मशीनों को अब 10 डिपो होल्डरों को दिया जाएगा।

विज्ञापन

10 जिलों में योजना शुरू

Biometric devices at point of sales in ration dipos under Public distribution system in himachal.

किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों में ये योजना शुरू की जा रही है। विभाग के मुताबिक हिमाचल में 90 फीसदी राशनकार्ड धारकों को आधार कार्ड से लिंक किया जा चुका है। उपभोक्ताओं को पहले की तरह डिपो में राशनकार्ड लेकर जाना होगा। डिपो होल्डर को रजिस्टर में राशनकार्ड की एंट्री करने के बजाय सीधे मशीन पर राशनकार्ड पर लगा नंबर एंटर करना होगा। उपभोक्ताओं को कितना राशन मिलता है, ये सारी जानकारी मशीन की स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगी।

बुजुर्ग बना सकेंगे नॉमिनी-
अब कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का राशन नहीं ले सकेगा। राशनकार्ड में जितने सदस्य होंगे, वे लोग ही डिपो से राशन ले सकेंगे। बुजुर्गों को सरकार ने राहत दी है। अगर कोई बुजुर्ग डिपो में राशन लेने नहीं जा सकता है तो वह किसी दूसरे व्यक्ति को राशन लेने के लिए नॉमिनी बना सकता है।

ऐसे काम करेगी मशीन

Biometric devices at point of sales in ration dipos under Public distribution system in himachal.

प्वाइंट ऑफ सेल मशीन चार्ज एबल है। इसमें दो सिम होंगी। बीएसएनएल से इसे जोड़ा गया है। मशीन के नीचे नंबर दिए गए हैं। राशनकार्ड का नंबर मशीन में डायल किया जाएगा। एंटर करने पर स्क्रीन बता देगी कि उपभोक्ताओं को कितना राशन मिलना है और कितना बिल बना है।

फिर डिपो होल्डर उपभोक्ता से खाद्य वस्तुएं लेने के बारे में पूछेगा। उपभोक्ता के हां कहने के बाद मशीन में उपभोक्ता का फिंगर प्रिंट लिया जाएगा। मशीन से रसीद निकलेगी और उपभोक्ता को राशन मिल जाएगा।

डिपो होल्डर नहीं कर सकेंगे हेराफेरी- अब डिपो होल्डर भी राशन की हेराफेरी नहीं कर सकेंगे। किसी उपभोक्ता का राशन दूसरे व्यक्ति को नहीं दे सकेंगे। डिपो होल्डर जैसे ही उपभोक्ताओं के राशन की पर्ची काटेगा, खाद्य आपूर्ति विभाग के सरवर रूम में इसकी एंट्री हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed