{"_id":"5e3aafa98ebc3ee59d488bf1","slug":"biometrci-machine-installed-in-himachal-electricity-board-head-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड मुख्यालय में अब बंक नहीं मार सकेंगे अधिकारी, कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड मुख्यालय में अब बंक नहीं मार सकेंगे अधिकारी, कर्मचारी
Wed, 05 Feb 2020 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 Feb 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Biometric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य बिजली बोर्ड के मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में अब बायोमीट्रिक मशीन से ही अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी लगेगी। सुबह दस बजे और शाम पांच बजे फिंगर प्रिंट से ही प्रवेश और वापसी को सुनिश्चित करना अनिवार्य कर दिया गया है। कुमार हाउस के सभी एंट्री गेटों पर नई मशीनों को स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक डॉ. एके शर्मा ने मुख्यालय की सभी शाखाओं के प्रभारियों को पत्र जारी कर बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से ही पूरे स्टाफ की हाजिरी सुनिश्चित करने को कहा है। सुबह दस बजे और शाम पांच बजे तक हाजिरी मशीनों के माध्यम से लगाने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर सुबह आधे घंटे की हाजिरी लगाने में छूट दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि इस छूट की भरपाई शाम को आधा घंटे अधिक कार्यालय में बैठकर पूरी करने का विकल्प दिया गया है। यह छूट भी कभी कभार ही मिलेगी। नियमित तौर पर ऐसा करने वालों की छुट्टी काटी जाएगी। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि माह के अंत में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की बायोमीट्रिक पर लगी हाजिरी की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
निर्धारित समय से लेट आने और जाने वालों को सूचीबद्ध कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कुमार हाउस में बायोमीट्रिक मशीनों को कुछ साल पहले ही लगाने का काम शुरू हो गया था लेकिन नियमित तौर पर इसका प्रयोग नहीं हो रहा था। अब बोर्ड प्रबंधन ने इस मामले को लेेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।