फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bio diesel will be made from edible oil left after use in Himachal

हिमाचल में इस्तेमाल के बाद बचे खाद्य तेल से बनेगा बायो डीजल

Mon, 02 Nov 2020 10:48 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Nov 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Bio diesel will be made from edible oil left after use in Himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

दुकानों या घरों में मिठाइयां बनाने या कुछ तलने के बाद बचे हुए खाद्य तेल से अब बायो डीजल बनाया जाएगा। गुजरात की एक कंपनी सोलन, सिरमौर, शिमला जिलों से 25 फीसदी से कम कोलर कंपाउंड वाला खाद्य तेल 30 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खरीदेगी। 

विज्ञापन


खाद्य तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें कोलर कंपाउंड बढ़ जाते हैं। अधिक कोलर युक्त तेल का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इससे हार्ट अटैक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लिहाजा, ऐसे तेल का इस्तेमाल बायो डीजल बनाने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


मिठाइयों का कारोबार करने वाले लोगों को इसका सबसे अधिक फायदा होगा। अधिकतर दुकानों में तेल को बार-बार गर्म कर उसमें मिठाइयां व अन्य उत्पाद तले जाते हैं, जिससे कोलर कंपाउंड की मात्रा बढ़ने की आशंका बनी रहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अतुल कायस्था ने शहर के मिष्ठान विक्रेताओं के साथ बैठक कर इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। कायस्था ने बताया कि गुजरात की कंपनी सिरमौर, सोलन और शिमला जिला से तेल की खरीद करेगी। दो या तीन बार गर्म हुआ तेल 30 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खरीदा जाएगा। इस तेल का इस्तेमाल कंपनी बायो डीजल बनाने के लिए करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed