फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bindal will share 'Herbs' to make workers energetic: anurag thakur

अनुराग बोले- कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाने के लिए बिंदल साझा करेंगे ‘जड़ी-बूटी’

Sat, 18 Jan 2020 08:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jan 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Bindal will share 'Herbs' to make workers energetic: anurag thakur
- फोटो : अमर उजाला

 केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में अगले विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रदेश में भाजपा सरकार रिपीट करेगी। कहा कि सोलन से विधायक चुने जाने के बाद वह सिरमौर गए और वहां भी दो बार लगातार जीत हासिल करने में कामयाब रहे। उनके इसी प्रबंधन का पार्टी को प्रदेश भर में लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


चुटकी लेते हुए कहा कि बिंदल सुबह पांच से रात 11 बजे तक एक ऊर्जा के साथ लोगों से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस ऊर्जा के पीछे जो भी ‘जड़ी-बूटी’ कारण है, उसे हर कार्यकर्ता से साझा किया जाएगा। सभी वैसी ही ऊर्जा के साथ संगठन को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते उन्हें दोनों ओर तालमेल रखना होता था। लेकिन अब अध्यक्ष बनने के बाद वह खुला खेल सकेंगे और संगठन को एक नए मुकाम पर पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन


अनुराग ने आगे कहा कि सतपाल सिंह सत्ती के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल में भाजपा के लिए सराहनीय योगदान रहा। वहीं, सत्ती ने कहा कि करीब नौ वर्षों तक एक एक कार्यकर्ता से मिलने, उनको समझने और सीखने का मौका मिला। इस दौरान उन्हें सभी का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के लिए सभी की शक्ति से काम करने का प्रयास किया और आज हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट पर संतोष है कि संगठन उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर हो रहा है । संगठन में आज एक बेहतरीन कार्यकर्ता और कुशाग्र नेता डॉ. राजीव बिंदल के हाथों संगठन की कमान सौंपने का अवसर मिला है। 

संगठन के लिए संवेदनशील हैं बिंदल: निशंक

Bindal will share 'Herbs' to make workers energetic: anurag thakur

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं चुनाव पर्यवेक्षक रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि डॉ. बिंदल संगठनात्मक दृष्टि से बेहद संवेदनशील व्यक्ति हैं। सभी को साथ लेकर नेतृत्व की क्षमता और जुझारू पन उनमें मौजूद है।

उन्होंने डॉ. बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा कि इनके पास लंबा संगठनात्मक अनुभव है। पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन बखूबी कर चुके हैं। इनके लंबे राजनीतिक अनुभव का फायदा पार्टी को अवश्य मिलेगा। 
 

वैधानिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूरी करती है भाजपा: देवधर

Bindal will share 'Herbs' to make workers energetic: anurag thakur
सुनील देवधर - फोटो : अमर उजाला

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह पर्यवेक्षक सुनील देवधर ने कहा कि दिल्ली में उनकी मुलाकात बिंदल से हुई थी। तब वह विधानसभा चुनावों के लिए काम कर रहे थे। उस दौरान से ही वह उनकी मेहनत के कायल हैं। कहा कि भाजपा के साढ़े छह करोड़ कार्यकर्ता देश भर में हैं। भाजपा चुनाव प्रक्रिया को वैधानिक तरीके से पूरा करने वाली देश की इकलौती पार्टी है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि अहंकार और घमंड से वह कोसों दूर हैं। देवधर ने दावा किया कि भाजपा सरकार को रिपीट करने की क्षमता जयराम ठाकुर में है और अब डॉ. बिंदल के साथ प्रदेश में दो बड़े कुशल और जुझारू नेता पहली बार प्रदेश में सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए काम करेंगे।

बचपन से ही अपने आप को किया समर्पित : पांडेय

Bindal will share 'Herbs' to make workers energetic: anurag thakur
मंगल पांडेय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल भाजपा प्रभारी एवं बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि डॉ. बिंदल 1978 में मात्र 13 साल की उम्र के स्वयंसेवक बन गए थे। उन्होंने कहा कि बिंदल ने बचपन से ही अपने आप को देश के लिए समर्पित कर दिया था।

डॉ. बिंदल चुनावी राजनीति में जीत दर्ज करने वाले नेता हैं। उन्होंने डॉ. बिंदल को बधाई भी दी। उन्होंने प्रदेश में भाजपा को नए आयाम तक पहुंचाने के लिए सतपाल सत्ती और संगठन महामंत्री पवन राणा को भी बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed