फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur: Woman alleges husband has links with terrorists, my life is in danger

बिलासपुर: महिला का आरोप, पति के आतंकियों से हैं संबंध, मेरी जान को खतरा, जानिए पूरा मामला

Mon, 22 Sep 2025 12:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Sep 2025 12:47 PM IST
सार

कोट गांव के एक व्यक्ति की ओर से जम्मू संभाग के कठुआ में मायके में रह रही पत्नी को गैर कानूनी मुस्लिम शरीयत के अनुसार तलाकनामा रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से भेजे जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bilaspur: Woman alleges husband has links with terrorists, my life is in danger
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कोट गांव के एक व्यक्ति की ओर से जम्मू संभाग के कठुआ में मायके में रह रही पत्नी को गैर कानूनी मुस्लिम शरीयत के अनुसार तलाकनामा रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से भेजे जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रविवार को महिला भराड़ी थाना पहुंची और पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि उसका पति आतंकवादियों से मिला हुआ है, जो कभी भी उसे मरवा सकता है।

विज्ञापन


जब शादी हुई थी तो उसके पति ने कहा था कि उसकी पहले एक शादी हुई थी, जिसका तलाक हो चुका है। बाद में पता चला कि उसने चार शादियां की हैं। उसके पति के रामपुर क्षेत्र की लड़की से भी अवैध संबंध हैं। उसका पति रामपुर क्षेत्र की लड़की के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाता है। वीडियो मुझे दिखाता है और घर से चले जाने की बात कहता है। उसने आरोप लगाया कि उसे और उसके माता-पिता को मरवाने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी भी किसी को दी है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। महिला से जरूरी तथ्य हासिल किए जाएंगे। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed