फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bilaspur tunnal, rescue operation stopped.

दरारें पड़ने से टनल धंसने का खतरा, रेस्क्यू बंद

Wed, 23 Sep 2015 08:39 AM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
bilaspur tunnal, rescue operation stopped.

हिमाचल के बिलासपुर में मल्यावर पंचायत के अंतर्गत आने वाले टीहरा में निर्माणाधीन टनल कभी भी धंस सकती है। टनल के भीतर और पहाड़ पर दरारें आ गई हैं। लिहाजा रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम लौट गई है। टनल क्षेत्र को सील कर दिया गया है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने बताया कि हिरदा राम की तलाश पहले दिन से ही जारी थी, अब रेस्क्यू ऑपरेशन एक्सपर्ट की राय के बाद ही चलाया जाएगा। किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जा सकता। तीसरे लापता मजदूर हिरदा राम का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हिरदा राम के परिजन टनल के मुहाने के बाहर अभी भी इंतजार में बैठे हैं। मौके पर पहुंचीं उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने इस संदर्भ में परिजनों को भी जानकारी दी है।
विज्ञापन

टनल में बढ़ गई हैं दरारें

bilaspur tunnal, rescue operation stopped.

मानसी सहाय ठाकुर ने बताया कि टनल के भीतर और ऊपर पहाड़ी पर दरारें आई हैं। ऐसे में कार्य करना जोखिम भरा हो गया है। लिहाजा, किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जा सकता। उनके अनुसार हिरदा राम की तलाश के लिए टनल के अंदर से 1.3 मीटर चौड़ा पाइप डाला जा रहा है।

वह 14 मीटर तक पहुंच गया है। एक्सपर्ट की राय है कि टनल में आई इन दरारों की वजह से टनल दोबारा धंस सकती है या मलबा गिर सकता है। एक्सपर्ट के साथ बैठक बुलाई गई है। आगे का रेस्क्यू एक्सपर्ट की राय के बाद ही होगा।

हिरदा के मिलने की उम्मीद टूटी
रेस्क्यू ऑपरेशन रुकने से हिरदा राम के मिलने की उम्मीद टूट गई है। परिजन इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन भी हर कदम उठाने को तैयार है लेकिन रिस्क नहीं लिया जा सकता। डीसी कहती हैं कि सेना भी रेस्क्यू को तैयार है। सेना के अधिकारी से उनकी बात हुई है। लेकिन, दरारों के चलते फिलहाल उन्हें आने से रोका गया है। जरूरत पड़ी तो सेना और एनडीआरएफ दोनों ही टीमों को बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed