टनल से बाहर निकल सकते हैं मजदूर, चंद घटों का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर की टीहरा टनल में पिछले आठ दिनों से फंसे मजदूरों को जल्द बाहर निकाला जा सकता है। फिलहाल ड्रिलिंग मशीन का पंप खराब होने से रेस्क्यू रूक गया है। इसका स्पेयर पार्ट दिल्ली से मंगवाया है। उम्मीद जताई जा रह है कि आज 11.30 बजे तक फिर काम शुरू किया जा सकता है। हालांकि टीहरा टनल में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन शनिवार रात को अंतिम चरण में पहुंच गया था लेकिन ऐन वक्त पर ड्रिलिंग मशीन का पंप खराब हो गया।
राजस्थान से लाई पाइलिंग मशीन से पहाड़ भेदने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। ड्रिलिंग के दौरान आड़े आई चट्टान में भी होल कर दिया गया है। अब मशीन की रिपेयर की जा रही है। इसके बाद एनडीआरएफ के जवान कभी भी नीचे उतरेंगे और आधुनिक कटर मशीन से टनल के समीप लोहे की जाली और कंक्रीट को काटकर रास्ता खोलेंगे। फिर निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं मौसम खराब होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।
पूरे क्षेत्र को किया सील
शनिवार शाम से ही एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर रेस्क्यू के लिए अलर्ट हैं। होमवर्क हो चुका है। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। बद्दी से अग्निशमन विभाग की स्पेशल रेस्क्यू टीम भी पूरे उपकरणों सहित यहां पहुंच गई है। सूत्र बताते हैं कि रेस्क्यू में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा रहेगी। एनडीआरएफ के जवान वायरलेस सेट के साथ बारी-बारी टनल के भीतर जाएंगे। मणि राम और सतीश को बाहर निकालने के साथ ही टीम हिरदा राम की भी तलाश करेगी। बीबीएमबी से भी रेस्क्यू टीम बुलाई गई है।
उपायुक्त ने एनडीआरएफ, आईएलएडएफएस कंपनी, एसजेवीएनएल, पुलिस अधिकारियों तथा कंपनी इंजीनियरों की बैठक ली और बचाव कार्यों में पूर्णतया दक्षता से करने को कहा। मानसी सहाय ठाकुर ने कहा कि सभी के बेहतर तालमेल से अंतिम रेस्क्यू ऑपरेशन को सावधानीपूर्वक अंजाम दिया जाएगा।
दिनभर ऐसे हुई ड्रिलिंग- राजस्थान से लाई आधुनिक ड्रिलिंग मशीन में शुक्रवार रात को तकनीकी खराबी आने के कारण कार्य रुक गया था। मशीनरी ठीक करने के बाद शनिवार सुबह से ड्रिलिंग कार्य फिर शुरू हुआ। सुबह 9:50 बजे पहाड़ी की ड्रिलिंग 35.5 मीटर तक की जा चुकी थी। लेकिन, इसके बाद चट्टान और पानी आने के कारण कार्य धीमी गति से चला। शाम छह बजे ड्रिलिंग 39 मीटर तक पहुंचने के बाद होल में पाइप डालने का कार्य शुरू हो गया। रात को 10.30 बजे ड्रिलिंग मशीन का पंप खराब होने से रेस्क्यू रूक गया।