फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur overall champion in state level wrestling competition, Rajesh Dharmani honored wrestlers

Bilaspur: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिलासपुर ओवरआल चैंपियन, राजेश धर्माणी ने सम्मानित किए पहलवान

Sat, 13 Jan 2024 07:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं/बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Jan 2024 07:03 PM IST
सार

एक दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को घुमारवीं में आयोजन किया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Bilaspur overall champion in state level wrestling competition, Rajesh Dharmani honored wrestlers
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

लड़कों की वरिष्ठ राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिलासपुर ओवरआल विजेता रहा है। एक दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को घुमारवीं में आयोजन किया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। लड़कों के 57 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के शुभम ने स्वर्ण, बिलासपुर के मंजीत ने रजत, चंबा के पवन और बिलासपुर के आर्यन ने संंयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। 61 किलोग्राम में बिलासपुर के विजय ने स्वर्ण, चंबा के मोहन लाल ने रजत, गौरव ठाकुर और बिलासपुर के आदित्य ने संयुक्त कांस्य पदक जीता। 65 किलोग्राम वर्ग में मंडी के विशाल ने स्वर्ण, बिलासपुर के अजय ने रजत, चंबा के ललित और बिलासपुर के वासुदेव ने संयुक्त कांस्य पदक जीता। 70 किलोग्राम वर्ग में मंडी के नवीन ने स्वर्ण, बिलासपुर के अजय कुमार ने रजत और बिलासपुर के मोहित ने कांस्य पदक जीता। 74 किलोग्राम वर्ग में हमीरपुर ने राजिंद्र धीमान ने स्वर्ण, मंडी के सिद्धार्थ ने रजत, बिलासपुर के अंकित और मंडी के भरत भूषण ने संयुक्त कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


79 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के ललित ने स्वर्ण, बिलासपुर के अर्पित ने रजत, हमीरपुर के नवीन और सोलन के कुलवंत ने कांस्य पदक जीता। 86 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के निशांत ने स्वर्ण और मंडी के धीरज ने रजत पदक जीता। 92 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के प्रिंस ने स्वर्ण, बिलासपुर के प्रिंस ने रजत, मंडी के धनंजय और मंडी के अंकुश ने संयुक्त कांस्य पदक जीता। 97 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के रमेश ने स्वर्ण, हमीरपुर के प्रिंस ने रजत और बिलासपुर के विशाल ने कांस्य पदक जीता। 125 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के शिवम ने स्वर्ण और बिलासपुर के मोहम्मद साजिद ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि चयनित पहलवान पुणे में 29 से 31 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय वरिष्ठ कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष कर्नल कुलदीप सिंह बाश्टू ने बताया कि संघ की ओर से गांव-गांव में कुश्ती प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है। इन्हीं प्रयासों की वजह से हर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक आ रहे हैं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में परशुराम अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. संजय यादव मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व महासचिव परशुराम अवार्डी जगदीश कुमार, प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतबीर ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी से कमल ठाकुर, प्रेम वशिष्ठ, राज कुमार मिश्रा, लक्की ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपाल पहलवान, शारीरिक शिक्षक चैन सिंह और अंतरराष्ट्रीय कोच चंद्रवीर विवेक ठाकुर मौजूद रहे।


राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 7 महिला पहलवान चयनित
वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं में ट्रायल हुए। इस दौरान 7 महिला पहलवानों का चयन किया गया। 53 किलोग्राम वर्ग में मंडी की बनीता कुमारी, 72 किलोग्राम वर्ग में हमीरपुर की नैन्सी ठाकुर, 76 किलोग्राम वर्ग में हमीरपुर की कृतिका, 62 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर की सोनिका कुमारी, 68 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के अभिलक्षा, 57 किलोग्राम वर्ग में सोलन की निशा और 59 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर की प्रीति ठाकुर भाग लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed