फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur: Martyr Ankesh's body reached ancestral village father welcomed son wearing coat paint tie and turban

बिलासपुर: शहीद अंकेश की पार्थिव देह पहुंची पैतृक गांव, पिता ने कोट, पेंट, टाई और पगड़ी पहन किया बेटे का स्वागत

Sun, 13 Feb 2022 10:57 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 13 Feb 2022 10:57 AM IST
सार

पार्थिव शरीर आते ही वहां शहीद अंकेश भारद्वाज अमर रहे के नारे लगने लगे। शहीद अंकेश के सम्मान में 300 फिट तिरंगा यात्रा दधोल से शुरू की गई है। इसके अलावा युवाओं ने बाइक रैली निकालकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Bilaspur: Martyr Ankesh's body reached ancestral village father welcomed son wearing coat paint tie and turban
शहीद अंकेश के पिता बांचा राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश हिमस्खलन में शहीद हुए बिलासपुर जिले के सेऊ गांव के 22 वर्षीय 19 जैक राइफलमैन अंकेश भारद्वाज की पार्थिव देह रविवार को उनके पैतृक जिले बिलासपुर पहुंच गई। यहां उनका स्वागत उनके पिता बांचा राम, केबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग के साथ-साथ सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से किया। बांचा राम इस दौरान कोट, पेंट, टाई और सिर पर टोपी लगाए हुए थे।

विज्ञापन


पार्थिव शरीर आते ही वहां शहीद अंकेश भारद्वाज अमर रहे के नारे लगने लगे। शहीद अंकेश के सम्मान में 300 फिट तिरंगा यात्रा दधोल से शुरू की गई है। इसके अलावा युवाओं ने बाइक रैली निकालकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

Bilaspur: Martyr Ankesh's body reached ancestral village father welcomed son wearing coat paint tie and turban
बिलासपुर पहुंचा शहीद अंकेश भारद्वाज का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर जिला में प्रवेश करते ही शहीद की वीर देह के सम्मान में सैंकड़ों लोगों ने उन्हें नमन किया। युवाओं समेत महिलाओं और बुजुर्गों ने पुष्प वर्षा से शहीद का स्वागत किया। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के साथ मौके पर एसडीएम राजीव ठाकुर, डीएसपी अनिल सहित अन्य अधिकारी भी नम आंखों के साथ मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed