{"_id":"5b6192974f1c1b6e118b6b74","slug":"bikram-thakur-statement-over-industrial-unit-establishment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समय पर उद्योग नहीं लगाए तो सरकार करेगी ये कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर उद्योग नहीं लगाए तो सरकार करेगी ये कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि अगर तय समय में औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग स्थापित नहीं किया है तो प्लॉट आवंटन रद्द किए जाएंगे। उन्होंने उद्योगपतियों को हिदायत दी है कि प्लॉट आवंटन के बाद जल्द उद्योग स्थापित करें, ताकि सूबे के युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने यह बात मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि वे एक महीने से सूबे के औद्योगिक क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिन उद्योगपतियों ने लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्रों में प्लॉट लिए हैं, लेकिन उद्योग स्थापित नहीं किए हैं, ऐसे उद्योगपतियों के प्लॉट आवंटन रद्द किए गए है।
विज्ञापन
80 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने का फैसला लिया
हालांकि, कितने प्लॉट आवंटन रद्द किए गए हैं, मंत्री इस सवाल के जवाब को टाल गए। उन्होंने कहा कि उद्योगों में सूबे के 80 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने का फैसला लिया है।
इसके अलावा इंजीनियरिंग, एमबीए, एमसीए पास प्रदेश के युवाओं को भी उद्योगों में प्राथमिकता के साथ रोजगार देने की हिदायत उद्योग प्रबंधकों को दी गई है, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिला में छोटे-छोटे औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करना जयराम सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए उद्योग विभाग ने जमीन तलाशने की कवायद शुरू कर दी है।