{"_id":"631618dfb21da11869623391","slug":"bikram-singh-thakur-only-bjp-will-restore-old-pension-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Old Pension Issue: बिक्रम ठाकुर बोले- हिमाचल में भाजपा ही करेगी पुरानी पेंशन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Old Pension Issue: बिक्रम ठाकुर बोले- हिमाचल में भाजपा ही करेगी पुरानी पेंशन बहाल
Mon, 05 Sep 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Sep 2022 09:14 PM IST
सार
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजनीति कर रही है और कर्मचारी वर्ग को गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हाल ही में इस मामले को लेकर दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिले हैं।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ही सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेगी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजनीति कर रही है और कर्मचारी वर्ग को गुमराह कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हाल ही में इस मामले को लेकर दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिले हैं।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के इस बयान के बाद हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर फिर बहस छिड़ गई है कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले इस बारे में गंभीरता से सोच रही है और चुनावी लाभ लेने के लिए इस दिशा में घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि आप और कांग्रेस नेता पुरानी पेंशन बहाली के लिए कुछ नहीं करेंगे। ये नेता मंचों से अपना राजनीतिक हित साधने कोशिश कर रहे हैं। कर्मचारी वर्ग प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वोट लेने के लिए कोरी घोषणाएं करने लगे हैं। सोमवार को परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने शिमला में भी यह बात दोहराई। इससे पहले बिक्रम सिंह ठाकुर यही बात देहरा में भी इस तरह का बयान दे चुके हैं।
विज्ञापन