फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bikes on rent will now have commercial registration in Himachal Pradesh

किराये पर चलने वाली बाइकों का होगा अब व्यावसायिक पंजीकरण

Sun, 10 Jun 2018 02:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 10 Jun 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Bikes on rent will now have commercial registration in Himachal Pradesh

किराये पर चलने वाली बाइकों का अब व्यावसायिक पंजीकरण होगा। अवैध तरीके से चल रहे इस उद्योग की वजह से टैक्सी यूनियनों और बाइक टैक्सी संचालकों के बीच हो रहे टकराव के बाद अब पुलिस मुख्यालय ने पहल की है।

विज्ञापन


टकराव खत्म करने के लिए मुख्यालय ने परिवहन विभाग को पत्र लिखा है कि वह बाइकों का भी व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन करे और परमिट व्यवस्था लागू करे। साथ ही जब तक रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू न हो, तब तक निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कदम भी उठाए।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय ने इस पत्र के साथ ही जिलों को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें। पिछले महीने देहरादून से मनाली घूमने आए सैलानियों का मनाली में स्थानीय टैक्सी यूनियनों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों ने मनाली से ही रोहतांग तक के लिए बाइक किराए पर ली, लेकिन टैक्सी चालकों ने उन्हें नहीं जाने दिया। मामला मुख्य सचिव औक डीजीपी तक गया, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। दरअसल, यूनियन का कहना था कि वाहनों का बिना व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन के संचालन होना ही गलत है।


वाजिब कारण के चलते पुलिस भले ही कुछ नहीं कर सकी, लेकिन अब उसने परिवहन विभाग को इस मसले का स्थायी हल निकालने के लिए पत्र लिखा है।

दलील दी है कि जिस तरह महाराष्ट्र, दिल्ली और गोवा जैसे राज्यों में बाइकों का व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन होता है, उसी तरह हिमाचल में भी यह व्यवस्था शुरू की जाए। पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने मुख्यालय की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन को पत्र लिखे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed