फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bikers rally in Manali Rohtang himachal pradesh

173 किमी रोमांच भरे सफर में 50 बाइकर्स दिखाएंगे दमखम

Sat, 01 Apr 2017 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू) Updated Sat, 01 Apr 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
Bikers rally in Manali Rohtang himachal pradesh

173 किलोमीटर रोमांच से भरे सफर में 50 बाइकर्स दमखम दिखाएंगे। यह रैली मनाली से शुक्रवार को शुरू हुई और मंडी के बरोट में खत्म होगी। रविवार को रैली का समापन होगा। शुक्रवार को डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की तोद घाटी के रोहतांग राइडर्स संस्था की ओर से आयोजित दो दिवसीय मोटर साइकिल रैली में उतराई व चढ़ाई वाले ट्रैक को बाइकर्स क्रॉस करेंगे।

विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्र में बाइकर्स अपने हुनर के जौहर दिखाएंगे। संस्था के संयोजक रिगजिन सम्फेल हायरपा ने बताया कि रैली का मुख्य मकसद लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देना, आपस में भाईचारे की भावना पैदा करना तथा अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करना है। संस्था की यह तीसरी रैली है।
विज्ञापन


इसमें हिमाचल के मशहूर लोक गायक रमेश ठाकुर विशेष मेहमान शामिल हुए हैं। संस्था के अध्यक्ष शरब ज्ञालछन, सह सचिव तंजिन गोंबो ने (नॉर्थ ईस्ट राइडर मीट) 2017 में शिलोंग में भाग लेकर हिमाचल को गौरवान्वित किया है। साढ़े सात हजार किलोमीटर लंबा सफर तय कर बंगलादेश की सीमा तक पहुंचने वाले वह पहले हिमाचली राइडर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष सितंबर में लाहौल-स्पीति में रैली का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर डीएसपी पुनीत रघु ने कहा कि वाहन चालकों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनकर और सड़क सुरक्षा के नियम का पालन कर ही चलाना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शरब ज्ञालछन ने मुख्यातिथि सहित ट्रैफिक प्रभारी एएसआई मोहन शर्मा, एएसआई हरी सिंह व अन्य मेहमानों का खत्तक लगाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed