{"_id":"f45f1e9d352c626146961353b40382e0","slug":"bike-fall-in-satluj-river-one-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" उफनती सतलुज में समाई बाइक, युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनती सतलुज में समाई बाइक, युवक लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 27 Nov 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिला के सैंज, लुहरी और आनी,औट एनएच 305 पर लुहरी से चार किलोमीटर दूर कारशा के समीप एक बाइक सवार के बाइक समेत सतलुज में गिरने का समाचार है।
विज्ञापन
डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि हालांकि घटना मंगलवार करीब दोपहर तीन बजे की है, लेकिन पुख्ता जानकारी न होने के कारण पुलिस असमंजस में थी। घटनास्थल के ठीक सामने पराशन गांव से एक मजदूर ने इसके अपनी आंखों से देखा था। उसने पुलिस को सूचना दी थी कि बाइक और उसमें सवार लाल जैकेट पहना व्यक्ति सतलुज में बह गया है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की निशानदेही कर सुबूत जुटाने में जुट गई थी। लुहरी पुल के पास लगे सीसीटीवी केमरे में एक व्यक्ति को लुहरी से गुजरते देखा गया था। पुलिस ने चारों ओर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस पर वीरवार को शिमला जिला के कुमारसैन के मलैंडी गांव के एक युवक ने सीसी टीवी फुटेज में उसे अपने भाई ईंद्रदास पुत्र पलस राम के रूप में पहचाना है। हालांकि बाइक और शव दोनों अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं।
उसके भाई ने बताया कि उसका भाई कुमारसैन में कारपेंटर का काम करता था और 6 माह पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। मंगलवार को सुबह ही वह अपने करसोग खंड में ससुराल की ओर रवाना हुआ था, लेकिन अभी तक न तो वह ससुराल पहुंचा है और न ही घर वापस।
जिसकी वजह से ही उसके सतलुज में समाए जाने की आशंका जताई गई है। बहरहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस,गांववाले और रिश्तेदार शव की तलाश में सतलुज का कोना कोना छान रहे हैं।