{"_id":"637f7c57ff69b335e76c41c3","slug":"bike-accident-in-kullu-s-halan-two-youths-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: नग्गर-हलाण सड़क बाइक गिरी, केरल के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: नग्गर-हलाण सड़क बाइक गिरी, केरल के दो युवकों की मौत
Thu, 24 Nov 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:35 PM IST
सार
गुरुवार शाम करीब 5ऱ्00 बजे जब वे लौट रहे थे तो बाइक सड़क से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसा तंग सड़क पर एक गाड़ी को पास देते समय हुआ। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की उझी घाटी की नग्गर-हलाण सड़क पर बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से केरल के दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों तीन अन्य युवकों के साथ नग्गर के हलाण घूमने गए थे। गुरुवार शाम करीब 5ऱ्00 बजे जब वे लौट रहे थे तो बाइक सड़क से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसा तंग सड़क पर एक गाड़ी को पास देते समय हुआ। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें उपचार के कुल्लू अस्पताल लाया जा रहा था। इस बीच एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरे को कुल्लू अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवकों की पहचान शाहिद (26) और विलियम (24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पांचों दोस्त केरल से मनाली घूमने आए थे। ये सभी वशिष्ठ में एक गेस्ट हाउस में रुके थे। वीरवार को वे बाइक पर नग्गर के हलाण गए थे। वापस लौटते समय हादसा हुआ। हादसे के बाद मृतकों के साथी गहरे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि पांचों युवक पढ़ाई करते हैं। वे कोरोना काल में यूक्रेन में फंसे थे। उन्हें सरकार भारत लाई थी। एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखा है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन