जीप से टकराई बाइक, युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदारन में जीप की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। बाइक लोक निर्माण विभाग की गाड़ी से टकराई। मृतक की पहचान पुनीत चंदेल निवासी करड़ी के रूप में हुई है। घायल दीक्षित डोगरा को नादौन अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह भी करड़ी का ही रहने वाला है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुनीत और दीक्षित डोगरा करड़ी से धनेटा की तरफ जा रहे थे। बदारन स्कूल के पास लोक निर्माण विभाग की जीप से टक्कर हो गई। बाइक दीक्षित डोगरा चला रहा था और पुनीत पीछे बैठा था। हादसा हुआ तो पुनीत उछलकर नीचे गिर गया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए।
रास्ते में ही दम तोड़ दिया
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचित किया। नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। दीक्षित को भर्ती कर लिया लेकिन पुनीत की हालत के चलते उसे टांडा रेफर किया। रास्ते में ही पुनीत ने दम तोड़ दिया। पुनीत ऊना के बंगाणा में एक शिक्षण संस्थान का छात्र था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अजय बौद्ध ने मामले की पुष्टि की। कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सामान लेने निकले थे- दीक्षित के पिता दविंद्र डोगरा मंगलवार को बिजली बोर्ड से जेई पद से सेवानिवृत्त हुए। इस पर दोनों दोस्त जरूरी सामान लेने निकले थे। आठ बजे घर से गए। दो किलोमीटर दूर ही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें पुनीत की मौत हो गई जबकि दीक्षित घायल हो गया।