फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bijli board himachal pradesh directions to officers to implement transfer orders

तबादला आदेश लागू नहीं करने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

Fri, 30 Apr 2021 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Apr 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
bijli board himachal pradesh directions to officers to implement transfer orders
बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला से जारी होने वाले तबादला आदेशों को लागू नहीं करने वाले बिजली अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। कई फील्ड अधिकारी मुख्यालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। बोर्ड प्रबंध ने हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए आदेशों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं। चेतावनी पत्र में कहा गया है कि जिन अधिकारियों-कर्मियों के तबादले किए गए हैं, उन्हें जल्द रिलीव किया जाए।

विज्ञापन


बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी कार्मिक की ओर से वीरवार को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में तबादलों पर रोक लगाई गई है। सरकार की मंजूरी के बाद जरूरत अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। कई मामलों में देखा गया है कि फील्ड अधिकारी अपने अधीनस्थ स्टाफ का तबादला होने पर आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस तरह की कई शिकायतें बोर्ड मुख्यालय में आई है। कार्यकारी अधिकारी कार्मिक ने इस संदर्भ में हाईकोर्ट के एक फैसले की जानकारी देते हुए सभी फील्ड अधिकारियों को आगाह भी किया है। उन्होंने कहा कि जिनके तबादले हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द रिलीव किया जाए। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड प्रबंधन ने प्राथमिकता पर मांगा टीकाकरण
बिजली बोर्ड प्रबंधन ने स्वास्थ्य निदेशक को पत्र लिखकर 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों के लिए शुरू होने वाले टीकाकरण में बिजली कर्मियों को प्राथमिकता देने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि बिजली कर्मचारी आवश्यक सेवाओं में आते हैं। केंद्र सरकार ने भी इन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता देने को कहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed