फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Biggest Setback to HPCC Chief Sukhvinder Singh Sukhu

इंटक ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू को दिया बड़ा झटका, परवाणू में फूंका पुतला

Wed, 27 Jun 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Jun 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Biggest Setback to HPCC Chief Sukhvinder Singh Sukhu

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस  (इंटक) ने हिमाचल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बड़ा झटका दिया है। दूसरे ही दिन मंगलवार को उनकी ओर से प्रदेश इंटक के नए अध्यक्ष बबलू पंडित की तैनाती के आदेश को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बावा हरदीप को अगले तीन साल तक इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बने रहने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन



दरअसल पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने सोमवार को पार्टी कार्यालय से हिमाचल इंटक के अध्यक्ष बावा हरदीप को अध्यक्ष पद से हटाने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया था कि बावा हरदीप ने पार्टी से बगावत कर वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ा। इस कारण उन्हें कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। इनकी जगह बबलू पंडित को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन

तैनाती के बाद यह आदेश भी दिए थे सुक्खू ने

Biggest Setback to HPCC Chief Sukhvinder Singh Sukhu

लेकिन इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने इन आदेशों को सिरे से खारिज कर दिया और उन्होंने बावा हरदीप को अध्यक्ष पद पर बने रहने को कहा है। बाकायदा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसको लेकर लिखित पत्र से आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जारी इन आदेशों के बाद वीरभद्र सिंह के समर्थक फूले नहीं समा रहे हैं।

चूंकि बाबा हरदीप को वीरभद्र सिंह का काफी करीबी माना जाता है। सुक्खू ने आदेश जारी करने के साथ बबलू पंडित को निर्देश दिए थे कि वह सभी जिला अध्यक्षों की तुरंत बैठक बुलाकर लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करें। पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाए। बबलू पंडित की नियुक्ति के समय इंटक के डेलीगेट मौजूद थे।

परवाणू में फूंका कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पुतला

Biggest Setback to HPCC Chief Sukhvinder Singh Sukhu

इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह को पद से हटाने के फैसले से नाराज युवा इंटक ने मंगलवार को परवाणू में कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पुतला फूंका। युवा इंटक ने प्रदेशाध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में परवाणू के मुख्य चौक पर सुक्खू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवा इंटक ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने की मांग की और यदि ऐसा नहीं किया तो आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा इंटक ने साथ न देने की चेतावनी दे डाली।

इस मौके पर यशपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि इतने बड़े अध्यक्ष पद पर बैठ कर गैर जिम्मेदाराना तरीके से बावा हरदीप सिंह को हटाया है और किसी दूसरे को नियुक्ति दे दी है। जबकि यह सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। बावा हरदीप सिंह को 20 अगस्त 2017 को बिलासपुर में 118 यूनियनों के डेलिगेटों ने तीन साल के लिए अध्यक्ष चुना है और सुखविंद्र सिंह सुक्खू चाह कर भी अगस्त 2020 तक बावा हरदीप सिंह को अध्यक्ष पद से नहीं हटा सकते हैं।

इंटक एक संवैधानिक संस्था है और सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ऐसी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से पहले इंटक का संविधान पढ़ लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत के विरोध में अब युवा इंटक प्रदेश के हर जिले में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पुतले जलाएगी। इसकी शुरुआत आज परवाणू से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को बावा हरदीप सिंह को पद से हटाने से पूर्व उनके कद को भांप लेना चाहिए था। इंटक बावा हरदीप सिंह के पीछे खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed