फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Big scam in himachal panchayats budget, cheating case.

बड़ा फर्जीवाड़ा, कागजों में काम दिखाकर प्रधानों ने हड़पे करोड़ों रुपए

Wed, 18 May 2016 09:20 AM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 May 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
Big scam in himachal panchayats budget, cheating case.
कई जगह जमीन पर काम हुआ ही नहीं और कागजों में लाखों का खर्च दिखा दिए गए करोड़ों रुपये। - फोटो : demo pic

हिमाचल की पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी हो रही है। कई जगह जमीन पर काम हुआ ही नहीं और कागजों में लाखों का खर्च दिखा दिए गए करोड़ों रुपये। कई क्षेत्रों में विकास कार्यों के नाम पर लीपापोती ही की गई।

विज्ञापन


पंचायतों के पिछले कार्यकाल के दौरान प्रदेश भर में करीब 100 ऐसे पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों के मामले सामने आए हैं। इन जन प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में लगभग 8 करोड़ की हेराफेरी की है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद पंचायती राज विभाग ने अब इनके खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


पैसा जमा न करवाने की सूरत में इनकी संपत्ति भी कुर्क  हो सकती है। पंचायती राज विभाग के पास 9 जिलों से गड़बड़ी करने वाले पूर्व पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों की रिपोर्ट पहुंच गई है। तीन जिलों शिमला, कांगड़ा एवं मंडी को रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर भेजा है। सूत्रों का कहना है कि गड़बड़ी के ज्यादातर मामले आरटीआई के तहत सूचना मिलने पर सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Big scam in himachal panchayats budget, cheating case.
पिछले कार्यकाल के डिफाल्टर प्रधान और उपप्रधानों को रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

इन विकास कार्यों के लिए जारी होता है पैसा
पंचायतों में वर्षा शालिका, सड़कों और रास्तों के निर्माण, पेयजल टैंक, कूहलें, सिंचाई स्कीमें, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, सभागार आदि के निर्माण के लिए पैसा जारी होता है।

पिछले कार्यकाल के डिफाल्टर प्रधान और उपप्रधानों को रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं। 9 जिलों से प्रधानों की रिपोर्ट मिली है, जबकि तीन जिलों को रिपोर्ट देने का रिमाइंडर भेजा है। पैसा जमा न करने पर भू-राजस्व अधिनियम के तहत जमीन की कुर्की भी हो सकती है।- राकेश कोलरा, ज्वाइंट डायरेक्टर कम डिप्टी सेक्रेटरी पंचायती राज विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed